Thursday, September 3, 2026
Homeबिज़नेसPNB और एक्‍सिस बैंक के नतीजे आए, कितना रहा मुनाफा, क्‍या आपको...

PNB और एक्‍सिस बैंक के नतीजे आए, कितना रहा मुनाफा, क्‍या आपको मिलेगा डिविडेंड


Last Updated:

Q1 Results : पहली तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है. कई दिग्‍गज कंपनियों ने अपने पहली तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं. आज एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपना फाइनेंशियल लेखा-जोखा सामने रखा है. इन दिग्‍गज बैंकों की कैसी है वित्‍तीय सेहत, आइये जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पीएनबी और एक्‍सिस बैंक के मुनाफे में उछाल आया है.

नई दिल्‍ली. बैंकिंग सेक्टर के दो बड़े दिग्गजों ने अपनी पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं. प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बताया है कि उसके मुनाफे में 23% का जोरदार उछाल आया है. वहीं सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का प्रॉफिट भी सीधे तीन गुना बढ़ गया है. दोनों ही बैंकों के बढिया नतीजों का सकारात्‍मक असर दोनों के ही शेयरों पर होगा. लेकिन, डिविडेंड के मोर्चे पर दोनों ही बैंकों ने निवेशकों को निराश किया है. दोनों ने ही डिविडेंड देने की घोषणा नहीं की है.

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के लिए चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही खुशियां लेकर आई है. बैंक का नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़ पर पहुंचा है. पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹5,806 करोड़ था.

ब्‍याज से खूब कमाया पैसा

पहली तिमाही में बैंक ने ब्‍याज से खूब पैसा कूटा है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 8% उछलकर ₹14,646 करोड़ हो गई. बैंक में लोग खूब पैसा जमा करा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि बैंक का कुल डिपॉजिट 18% की रफ्तार से भागा है. बैंक लोन भी दिल खोलकर बांट रहा है. र लोन बुक 19% की दर से चढ़ी है. कॉरपोरेट लोन में तो 38% की तूफानी तेजी आई है.

PNB Q1 Results : तीन गुना बढ़ा मुनाफा, डूबा पैसा भी हुआ कम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पहली तिमाही के नतीजे भी निवेशकों को गदगद करने वाले हैं. पीएनबी की कुल आय 37,231 करोड़ रुपये रही. चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में इस सरकारी बैंक ने अच्‍छा मुनाफा कूटा है. पीएनबी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर तीन गुना उछलकर ₹5,253 करोड़ हो गया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments