Saturday, April 11, 2026
HomeफूडRecipe: बाजार जैसा नहीं, उससे भी बेहतर! घर पर बनाएं लाजवाब स्वाद...

Recipe: बाजार जैसा नहीं, उससे भी बेहतर! घर पर बनाएं लाजवाब स्वाद वाला अचार

Last Updated:

अगर आप भी स्वादिष्ट अचार का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए बाजार पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही विभिन्न तरह के स्वादिष्ट अचार आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी रसोई में मौजूद मसालों से ही आप बेहतरीन अचार बना सकते हैं. आइए जानते है इसकी रेसिपी..

भले ही खान-पान की शैली में अनेकों बदलाव क्यों ना हो रहे हों, लेकिन अचार आज भी लोगों की पहली पसंद रहता है. यही कारण है कि लोग घर पर भोजन के साथ ही अचार का आनंद लेते हुए भी दिखाई देते हैं. लेकिन वर्तमान समय में जिस तरह से विभिन्न प्रकार की मिलावट का दौर रहता है, ऐसे में किस अचार का उपयोग करें, इसे लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति रहती है. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

आप घर पर भी दादी-नानी की तरह बेहतर अचार तैयार कर सकते हैं. पहले आपने भी देखा होगा कि दादी-नानी घर पर विभिन्न प्रकार के अचार बनाती थीं. इसमें गाजर, मूली, आम, सेब, आंवला मुरब्बा, कीवी, करेला एवं अन्य प्रकार के अचार शामिल थे, जिनका लोग उपयोग करते हुए काफी खुश दिखाई देते थे. क्योंकि कई बार भले ही घर में सब्जी न बनी हो, लेकिन अचार के साथ खाना काफी अच्छा लगता था.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

ऐसे में अगर आप भी इसी तरह का अचार बनाना चाहते हैं, तो आज आपको विभिन्न ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप एक अच्छा अचार तैयार कर सकते हैं. अचार तैयार करने वाली रजनी ने लोकल-18 की टीम से बात करते हुए बताया कि उन्होंने भी अपनी दादी से अचार बनाने के टिप्स सीखे थे, जिनके माध्यम से वह घर पर ही अचार का बिजनेस करती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

उन्होंने बताया कि अगर आप भी घर पर अचार तैयार करना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी के लिए 5 किलो आम, मूली, गाजर से नींबू एवं अन्य प्रकार की सब्जियों का अचार डाल सकते हैं. इसके लिए 2 किलो सरसों का तेल, 500 ग्राम राई, 500 ग्राम जीरा, 250 ग्राम सौंफ, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, 200 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 100 ग्राम गरम मसाला पाउडर और नमक स्वाद अनुसार उपयोग कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

जब सभी मसाले रेसिपी अनुसार तैयार हो जाएं, उसके बाद फल एवं सब्जियों को अच्छी तरह धो लें. फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें. जब वे अच्छे से सूख जाएं, उसके बाद एक बड़े भगौने या कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें राई, जीरा और सौंफ डालकर अच्छे से भून लें. जब यह मसाला भून जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद कटे हुए फल या सब्जियों को मसाले में अच्छी तरह मिला दें.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

उन्होंने बताया कि इस तरह से जब अचार को आप मिक्स कर लें, उसके पश्चात अचार को एक बड़े बर्तन में भरकर अच्छे से ढक दें. तीन से चार दिन बाद अचार को अच्छी तरह मसाले के साथ मिलाते हुए फ्रिज में स्टोर करके रख दें. इससे अचार की लाइफ बढ़ जाती है, जिससे जब भी आप अचार खाएं तो उसका स्वाद और भी ज्यादा आनंदित कर दे.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

रजनी कहती हैं कि मूली, आम, गाजर, नींबू, करेला, सेब, कीवी सहित विभिन्न प्रकार के अचार बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी सामग्री अच्छे से सूख जाए. आचार बनाने के लिए इन्हें सुखाना बेहद आवश्यक है, इसलिए इन्हें धूप में अच्छे से सुखाया जाए, क्योंकि इससे स्वाद और गुणवत्ता बढ़ जाती है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फ्रिज में अचार को रखने से इसकी लाइफ बढ़ जाती है. जब आप इस तरह का अचार खाएंगे तो आपको अपनी नानी-दादी के हाथ के अचार की याद आ जाएगी.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, अचार, रेसिपी, स्वाद, खाना, नानी, दादी, टिप्स, फोटो गैलरी, लोकल -18,Uttar Pradesh, Meerut, Pickle, Recipe, Taste, Food, Nani, Grandma, Tips, Photo Gallery, Local -18

बताते चलें कि यह सभी अचार की रेसिपी 5 किलो अचार बनाने की है. अगर आप इससे अधिक या कम मात्रा में अचार बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी के अनुसार ही सभी मसालों की मात्रा में परिवर्तन कर सकते हैं, जिसके माध्यम से आप एक अच्छा और स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते हैं.

homelifestyle

Recipe: बाजार जैसा नहीं, उससे भी बेहतर! घर पर बनाएं लाजवाब स्वाद वाला अचार

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments