Friday, September 25, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo ने लॉन्च किया 8000mAh की दमदार बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh की दमदार बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन


Vivo ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन Y सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Vivo Y600 Turbo और Vivo Y600 Pro लॉन्च कर चुकी है। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन क्रमशः 9020mAh और 10200mAh बैटरी के साथ आते हैं। वीवो का यह नया स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने हाल ही में अपनी Vivo X500 सीरीज पेश की है। इस सीरीज में X500 के अलावा X500 Pro और X500 Pro Max भी पेश किए गए हैं।

Vivo Y600i की कीमत

वीवो ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत CNY 1999 (लगभग 29,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में ही पेश किया गया है, जिसकी सेल 30 सितंबर को शुरू होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Baby’s Breath, Clear Blue और Polar Night Black में आता है।

Vivo Y600i के फीचर्स

वीवो के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले HD+ (720 x 1592 पिक्सल) रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, यह फोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या गिरने पर खराब नहीं होगा।

Vivo Y600i में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी कैमरा भी 2x जूम को सपोर्ट करता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 200MP के दो कैमरे के साथ जल्द मारेगा एंट्री





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments