Vivo Y सीरीज में एक और सस्ता फोन लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में देखा गया है। इस फोन के अलावा वीवो का एक और 4G डिवाइस भी लिस्ट किया गया है, जिसे Vivo Y05 4G के नाम से पेश किए जाने की संभावना है।
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y05s को गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2668 और Vivo Y05 4G को मॉडल नंबर V2556 के साथ देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इन दोनों फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर नहीं की गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Vivo Y05s मौजूदा Vivo Y05 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है।
Vivo Y5s के संभावित फीचर्स
चीनी कंपनी का यह फोन मौजूदा Vivo Y05 के रीब्रांड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसे Champagne Gold और Midnight कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल को सपोर्ट करेगा।
Vivo के इस फोन में कंपनी 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट दे सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करेगा। इस फोन के बैक में 8MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी 6,500mAh की बैटरी दे सकती है। साथ ही, इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की संभावना है।
Vivo Y6k के फीचर्स
Vivo ने हाल ही में Y सीरीज में Vivo Y6k स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को चीन में CNY 1599 यानी लगभग 22,500 रुपये में पेश किया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो यह 6.74 इंच के LCD डिस्प्ले पर काम करता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट दिया है।
फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। वीवो के इस फोन को 13MP के रियर और 5MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।
यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 का फर्स्ट लुक आया सामने, फोन में मिलेगा नया कैमरा डिजाइन

