Xiaomi 18 Pro सीरीज को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इसके स्टैंडर्ड मॉडल को उतारने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें फोन के कैमरा मॉड्यूल की झलक देखी जा सकती है। Xiaomi 18 को चीन में अगले महीने यानी दिसंबर में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Xiaomi 18 की तस्वीरें टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इसमें एक व्हाइट कलर वाला डिवाइस हाथों में देखा जा सकता है, जिसमें फोन के बैक में नए डिजाइन का कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरे देखे जा सकते हैं। इसमें Xiaomi 18 Pro सीरीज की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं देखने को मिलेगा। फोन का लुक काफी हद तक पिछले Xiaomi 17 मॉडल की तरह है। फोन में कंपनी मेटल केस यूज कर सकती है और यह काफी कॉम्पैक्ट लग रहा है।
Xiaomi 18 के संभावित फीचर्स
चीनी कंपनी का यह फोन 6.4 इंच के फ्लैट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें कंपनी TCL का M11 पैनल यूज कर सकती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च की जा सकती है। शाओमी का यह फोन IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर यह खराब नहीं होगा। कंपनी इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर यूज कर सकती है।
इसके कैमरा बात करें तो यह 200MP के OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर वाले प्राइमरी सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये कैमरे भी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर के साथ आएंगे। फोन में 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग भी दिया जा सकता है।
Xiaomi 18 को चीन के 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। वेबसाइट के मुताबिक, इसमें भी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी का यह डिवाइस अगले महीने यानी दिसंबर में चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। भारत में लॉन्च हुए पिछले मॉडल Xiaomi 17 की कीमत 89,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें – OnePlus ला रहा 9000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, 3C पर हुआ लिस्ट, सामने आए फीचर्स

