Monday, May 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVoltas के 1.5 टन वाले Split AC पर तगड़ा ऑफर, आधी कीमत...

Voltas के 1.5 टन वाले Split AC पर तगड़ा ऑफर, आधी कीमत में घर लाने का मौका


Amazon-Flipkart पर चल रहे सेल में Voltas के 1.5 टन वाले Split AC को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ई-कॉमर्स पर वोल्टास के 1.5 टन वाले एसी लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में लिस्ट किए गए हैं। साथ ही, इनकी खरीद पर तगड़े बैंक ऑफर्स का लाभ लिया जाता है। वोल्टास के ये एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस हैं और नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं।

1.5 ton Split Air 5 Star

वोल्टास का 1.5 टन वाला यह एसी 38,490 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इसकी कीमत में 47% तक की कटौती की गई है। इस स्प्लिट एसी पर 1,750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस Split AC के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो रिस्टार्ट, डिह्यूमिडिफायर, स्लीप मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Voltas 2025 Split Air

वोल्टास का 2025 वाला यह 1.5 टन का Split AC फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 31,490 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत में 46% की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके फीचर्स की बात करें तो 2025 वाला यह एसी 3 स्टार रेटिंग और 4-इन-1 एडजस्टिबल मोड के साथ आता है। यह एनर्जी एफिशिएंट है और एंटी डस्ट और एंटी माइक्रोबायल कोटिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Voltas 1.5 ton 2026

Voltas का यह नया मॉडल 3 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस एसी को फ्लिपकार्ट पर 33,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में 44% का प्राइस कट किया गया है। यह एसी स्प्लिट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। समर सेल में इस एसी की खरीद पर 3,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Voltas 1.5 ton 5 Star

वोल्टास का यह एसी 38,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत में भी 44% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, वोल्टास का यह एसी 4,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इस एसी को महज 34,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी माइक्रोबायर कोटिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें – करोड़ों Android यूजर्स को गूगल का बड़ा तोहफा, न आएंगे फर्जी कॉल, न फोन चोरी होने का डर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments