Google CEO सुंदर पिचाई एआई डेटा सेंटर को अंतरिक्ष में स्थापित करने की तैयारी में है। पिचाई ने हाल ही में अपने इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया है। अतंरिक्ष में फ्लोटिंग डेटा सेंटर स्थापित करने से पर्यावरण को फायदा मिलने वाला है। इन डेटा सेंटर को सूर्य की किरणों से लगातार बिजली मिलती रहेगी। सुंदर पिचाई के इस प्लान पर एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
XPRIZE के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पीटर एच डायमेंडिस ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सुंदर पिचाई ने पिछले दिनों कहा है कि अंतरिक्ष में डेटा सेंटर लगाना अब एक नया नॉर्मल हो गया है। एक दशक पहले ही मस्क ने इसका जिक्र किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने “True” लिखा है। इस पोस्ट के मुताबिक, एलन मस्क के बाद अब सुंदर पिचाई भी अंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर लगाने के पक्ष में हैं।
क्या है स्पेस बेस्ड डेटा सेंटर?
सुंदर पिचाई और एलन मस्क ने भविष्य में एआई की जरूरतों को देखते हुए अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इन डेटा सेंटर को धरती के ऑर्बिट में लगाया जाएगा ताकि सूर्य की किरणों से इनमें लगातार बिजली मिलती रहे। यही नहीं, अंतरिक्ष में लगे डेटा सेंटर को ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली की जरूरत नहीं होगी क्योंकि जितनी ऊंचाई पर इन्हें लगाया जाएगा वहां का तापमान काफी कम होता है, जिसकी वजह से डेटा सेंटर हमेशा ठंडा रहेगा। इससे डेटा सेंटर में लगने वाले पानी की भी बचत हो सकती है।
एलन मस्क और सुंदर पिचाई दोनों ही स्पेस डेटा सेंटर के पक्ष में हैं। पिचाई ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इसका जिक्र किया है। गूगल इन दिनों क्वांटम कंप्यूटिंग पर काम कर रहा है। इसके लिए डेटा सेंटर को स्पेस में लगाने की जरूरत होगी। ये डेटा सेंटर सूर्य के करीब लगाए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल इसके लिए पहला कदम उठाया जा सकता है। एलन मस्क की कंपनी Starlink पहले ही अंतरिक्ष में हजारों सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है।
यह भी पढ़ें – Apple का फोल्डेबल iPhone कैसा दिखेगा? एक वीडियो में सामने आया First Look, Huawei के फोन से हुई तुलना

