Bengal Chunav Result 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. सत्तारूढ़ टीएमसी पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट के घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. अब टीएमसी ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी नेता धरने पर बैठ गए. जबकि इलेक्शन कमीशन साफ कह रहा है कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. ये भी बताया कि आधी रात को काउंटिंग सेंटर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में क्या हो रहा था. उधर बीजेपी नेता भी काउंटिंग सेंटर पहुंच गए. इससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसे देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बार सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई.
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले ईवीएम पर बवाल हो गया है. टीएमसी का आरोप है कि स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई. टीएमसी ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसके बाद टीएमसी के नेता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए. थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं और मौका मुआयना किया. चुनाव आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया. चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि कहीं भी स्ट्रॉन्ग रूम का ताला नहीं तोड़ा गया है. अफवाह फैलाई जा रही है. इसको लेकर देर रात तक पूरे बंगाल में बवाल मच गया. थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आधी रात काउंटिंग सेंटर के अंदर पोस्टल बैलेट को अलग करने की प्रक्रिया चल रही थी. सभी पार्टियों को इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी गई थी. यह हर बार होता है. कोई नई प्रक्रिया नहीं है. इसके बावजूद देर रात तक कोलकाता में बवाल मचा रहा. बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.
काउंटिंग सेंटर पर धांधली के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद आधी रात को शेखावत मेमोरियल स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं. वह खुद ईवीएम की रखवाली करने लगीं. यह देखकर तमाम बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए और पुलिसवालों से बहस करते दिखे. सवाल करते दिखे कि ममता काउंटिंग सेंटर के अंदर कैसे पहुंच गईं. बीजेपी ने ममता के वहां जाने को असंवैधानिक बताया है. जिस काउंटिंग सेंटर पर ममता मौजूद रहीं, वहां सेंट्रल फोर्स की तैनाती है. उधर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे. हालात देखकर कोलकाता के ज्वाइंट सीपी भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए.
West Bengal Eletion Results LIVE: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर हमला
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उनके विरोध प्रदर्शन को ‘नाटक’ करार दिया. उन्होंने कहा कि ममता हार के डर से ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं और जनादेश बदलने की कोशिश कर रही हैं. सुवेंदु ने दावा किया कि 4 तारीख को भाजपा की जीत सुनिश्चित है.
West Bengal Eletion Results LIVE: हल्दिया में फर्जी आईडी का मामला
हल्दिया के डीसीआरसी (DCRC) सेंटर में एक संदिग्ध महिला के घुसने से हड़कंप मच गया है. महिला ने खुद को आईटी विभाग की कर्मचारी बताया, लेकिन बाद में उसका आईडी कार्ड फर्जी पाया गया. टीएमसी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि इसी स्ट्रॉन्ग रूम में नंदीग्राम की ईवीएम भी रखी हैं.
West Bengal Eletion Results LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव: पुनर्मतदान की सुगबुगाहट और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने बांकुरा और साउथ 24 परगना में पुनर्मतदान के संकेत दिए हैं. उन्होंने बताया कि 2-3 स्थानों पर दोबारा वोटिंग की संभावना है, लेकिन अंतिम फैसला ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा. अगले दो घंटों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सीआरपीएफ के दो बख्तरबंद वाहन तैनात किए गए हैं ताकि ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
West Bengal Eletion Results LIVE: EC के दावों पर TMC का ‘स्ट्रॉन्ग’ प्रहार: वीडियो में हमारे बंदे कहां हैं?
TMC नेता शांतनु सेन ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग (EC) को कटघरे में खड़ा किया है. उनके बयान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: प्रतिनिधि की मौजूदगी: सेन ने चुनौती दी कि चुनाव आयोग उस वीडियो में TMC के प्रतिनिधि को पहचान कर दिखाए. उन्होंने जोर दिया कि वहां हर राजनीतिक दल के प्रतिनिधि का होना अनिवार्य है. सुरक्षा में देरी पर सवाल: उन्होंने तर्क दिया कि अगर सुरक्षा पहले से पर्याप्त थी, तो घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद अचानक सुरक्षा बल बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी? शांतनु सेन के इस बयान का सीधा मतलब यह है कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में चूक हुई है और चुनाव आयोग की कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है.
#WATCH | Kolkata | On the controversy over strong rooms in Kolkata, TMC leader Shantanu Sen says, “The EC should point out the TMC representative in the video shown… Every party’s representative should be present there… If there was adequate security, then why did they increase… pic.twitter.com/7dEPouBylt
— ANI (@ANI) May 1, 2026
पोस्टल बैलेट विवाद पर सुकांत मजूमदार बोले- EC ने सब स्पष्ट किया, TMC के आरोप गलत
कोलकाता में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने पोस्टल बैलेट को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग पहले ही पूरी प्रक्रिया स्पष्ट कर चुका है. उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को ईमेल के जरिए जानकारी दी गई थी और उसी के अनुसार पोस्टल बैलेट्स का पृथक्करण किया गया. मजूमदार ने कहा कि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोप चुनाव आयोग की ओर से खारिज हो चुके हैं और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है.
West Bengal Eletion Results LIVE: ममता के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, समिक भट्टाचार्य बोले- EC का फैसला सर्वोपरि
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज किए जाने पर राज्य बीजेपी प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह चुनाव आयोग का अधिकार है और अगर टीएमसी को कोई आपत्ति है, तो उन्हें सीधे आयोग से संपर्क करना चाहिए. भट्टाचार्य ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर कोलकाता में बात नहीं बनती तो सुप्रीम कोर्ट तक जाने का रास्ता खुला है. उन्होंने कालीघाट का जिक्र करते हुए भी टिप्पणी की. वहीं मतगणना केंद्रों की संख्या कम किए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है और अपनी चिंताओं को चुनाव आयोग के सामने रखेगी. उनका कहना है कि कुछ केंद्र ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां पहुंचना मुश्किल है.
West Bengal Eletion Results LIVE: अधीर रंजन चौधरी का आरोप, चुनाव के बाद टीएमसी की हिंसा, विरोधियों को बनाया निशाना
कांग्रेस नेता और बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव के बाद हिंसा के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को निशाना बनाया और उन्हें परेशान किया गया. चौधरी के मुताबिक, बहरामपुर शहर में भी टीएमसी नेताओं ने कथित तौर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए पहले से मौजूद पीने के पानी की सुविधाएं हटा दीं. उनका आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें शक था कि इन लोगों ने चुनाव में टीएमसी को वोट नहीं दिया.
West Bengal Eletion Results LIVE: स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी नजर, गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं, बोले मनोज अग्रवाल
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ कहा है कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और इस पर बाहर से भी नजर रखी जा सकती है. अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी आरोप के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं. उन्होंने मौजूदा शिकायतों को निराधार बताया. वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार स्ट्रॉन्ग रूम की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
West Bengal Eletion Results LIVE: 4 मई को दीदी गईं – केशव मौर्य
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि 4 मई2026 को दीदी गईं, इसलिए वे यह सब बोल रही हैं और दुष्प्रचार कर रही हैं. EVM लूटना, बूथ लूटना न तो भाजपा का संस्कार है और न ही हमारे कार्यकर्ता ऐसा करते हैं. TMC की इस प्रकार की रीति-नीति रही है. हम जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं.
West Bengal Eletion Results LIVE: अनुपम खेर के सिर पर बाल उग सकते हैं, पर ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में नहीं आएंगी – समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे संभावित हार को लेकर घबराई हुई हैं और उसे स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद दीदी सत्ता से बाहर हो जाएंगी और राज्य की जनता अब तृणमूल कांग्रेस के दावों पर भरोसा नहीं कर रही है. भट्टाचार्य ने अपने बयान में तीखे और व्यंग्यात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि ममता बनर्जी कहीं भी जा सकती हैं (अंटार्कटिका, चंद्रमा या ईरान), लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापसी असंभव है. उन्होंने यह भी कहा कि आसमान संसद तक आ सकता है, जमुना का पानी साउथ ब्लॉक में घुस सकता है और अनुपम खेर के सिर पर बाल उग सकते हैं, लेकिन ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में नहीं आएंगी. भाजपा नेता के इस बयान से साफ है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी भाषा का दौर जारी है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
West Bengal Eletion Results LIVE: यह गंभीर चूक…ममता के मंत्री किस बात से नाराज
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल के मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, ‘बहुत गंभीर चूक हुई है. कैमरा नंबर 17 में हमने देखा कि स्ट्रॉन्ग रूम में लोग थे, जो असल में सील था. अगर आप वह दरवाजा खोल रहे हैं, तो आपको सभी राजनीतिक दलों को बताना चाहिए था. अब कल वे कह रहे थे कि उन्होंने एक ईमेल भेजा था, अगर किसी ने उसका जवाब दिया होता, तो हम कुछ नहीं कहते. लेकिन किसी भी राजनीतिक दल से कोई नहीं था, तो आपने वह कमरा क्यों खोला? नियमों का पालन होना चाहिए जो नहीं हो रहा है.’
West Bengal Eletion Results LIVE: बंगाल चुनाव एग्जिट पोल के नतीजों से बांग्लादेश में क्यों मची खलबली
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: बांग्लादेश की एनसीपी के मेंबर सेक्रेटरी अख्तर हुसैन (Akhtar Hossain) ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि अगर Bharatiya Janata Party (बीजेपी) राज्य में सत्ता में आती है, तो कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजे जाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है. हुसैन ने इसे मानवीय और सामाजिक दृष्टि से गंभीर मुद्दा बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता बढ़ सकती है.
West Bengal Eletion Results LIVE: EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर थम नहीं रहा बवाल, टीएमसी नेता का चुनाव आयोग पर हमला
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता डोला सेन ने चुनाव आयोग के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने वही वीडियो साझा किया है जो खुद चुनाव आयोग की ओर से दिखाया जा रहा है. अगर उस वीडियो को फर्जी बताया जाता है, तो यह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है. डोला सेन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने कानून और परंपराओं से परे जाकर काम किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमसी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी और पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और उम्मीदवार स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सतर्क रहेंगे और हालिया घटनाओं के बाद निगरानी और कड़ी कर दी जाएगी.
West Bengal Eletion Results LIVE: ममता बनर्जी नर्वस, फिरहाद हाकिम काउंटिंग सेंटर में घुसे…भाजपा का गंभीर आरोप
बंगाल चुनाव रिजल्ट लाइव: कोलकाता में मतगणना के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट सूर्यनील दास ने आरोप लगाया कि भवानीपुर काउंटिंग सेंटर में टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम की एंट्री पर सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी ने पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया है और कहा कि पिछली रात की घटनाएं निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती हैं. भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी नर्वस हैं और हार की आशंका के चलते ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं.
West Bengal Eletion Results LIVE: बंगाल के लिए CAPF और NIA ने तैयार किया बड़ा सिक्योरिटी प्लान
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों से निपटने के लिए CAPF और NIA ने बड़ा सिक्योरिटी प्लान तैया किया है. किसी साजिश के तहत काउंटिंग के वक्त या काउंटिंग के बाद माहौल न खराब हो उसके लिए अर्धसैनिक बलों के जवान ग्राउंड पर मौजूद रहेंगे, जबकि NIA का खुफिया तंत्र पश्चिम बंगाल के चप्पे चप्पे में सक्रिय रहेगा. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा न हो उससे निपटने लिए अर्द्धसैनिक बलों के 75,000 जवानों को तैनात किया जाएगा. CRPF की बख्तरबंद गाड़ियां और NIA की टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी.
West Bengal Eletion Results LIVE: EVM स्ट्रॉन्ग रूम में कब-कब क्या हुआ?
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद EVM स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. 30 अप्रैल को घटनाक्रम पूरे दिन और देर रात तक तेजी से बदलता रहा, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव चरम पर पहुंच गया.
सुबह 5:15 बजे चुनाव आयोग (EC) ने उम्मीदवारों की मौजूदगी में कोलकाता के सभी EVM स्ट्रॉन्ग रूम्स को सील कर दिया. आयोग ने दावा किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गईं. हालांकि, दिन ढलते-ढलते विवाद गहरा गया. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में आपातकालीन याचिका दायर की. शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है और चुनाव प्रक्रिया के इस चरण में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.
हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर स्थित सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं. उन्होंने करीब 3-4 घंटे तक अंदर रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसी दौरान नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर नया विवाद खड़ा हो गया. TMC नेताओं शशि पांजा और कुणाल घोष ने धरना शुरू कर दिया और एक CCTV फुटेज जारी कर ‘बैलट बॉक्स’ के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया.
रात 10:15 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. आयोग ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिख रही गतिविधि ‘पोस्टल बैलेट’ (डाक मतपत्र) की वैध छंटनी प्रक्रिया का हिस्सा थी, जबकि EVM वाले स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सील और सुरक्षित हैं.
रात 10:30 बजे के आसपास राजनीतिक टकराव और बढ़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता समर्थकों के साथ धरना स्थल पहुंचे. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी हुई.
रात 10:45 बजे भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के पास BJP कार्यकर्ताओं ने एक TMC वैन को रोक लिया, जिसे लेकर भारी हंगामा हुआ. BJP ने वैन पर संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया, जबकि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
चुनाव आयोग ने दोहराया है कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है और 4 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हैं. वहीं, ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे काउंटिंग डे तक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डटे रहें.
West Bengal Eletion Results LIVE: ‘लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या’, TMC ने ईवीएम स्टॉन्ग रूम का वीडियो जारी कर लगाया गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सियासी तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े नेताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है. TMC ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा और चुनाव आयोग को इस बात का पता नहीं कि वो किससे टक्कर ले रहे हैं. एक बयान में कहा गया कि BJP और समझौता कर चुके चुनाव आयोग को यह अंदाजा नहीं है कि वे किससे सामना कर रहे हैं. आरोप लगाया गया कि बाहरी राज्यों से लोगों को लाकर नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि मीडिया के जरिए एक अलग तस्वीर पेश की जा सके. बयान में दावा किया गया कि TMC को भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के एक निर्देश पर हजारों लोग कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच सकते हैं. हालांकि, पार्टी ने यह भी कहा कि वह कानून का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखना चाहती है, इसे उसकी कमजोरी न समझा जाए. साथ ही EVM से छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी गई. बयान में कहा गया कि अगर जनादेश के साथ कोई छेड़छाड़ हुई, तो जनता इसका जोरदार विरोध करेगी. इस पूरे घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी की सक्रियता का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्हें फ्रंटलाइन पर खुद निगरानी करते बताया गया. फिलहाल इन आरोपों पर BJP या चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चुनावी माहौल में इस तरह के तीखे बयान राज्य की राजनीति में बढ़ते तनाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
BJP and their compromised Election Commission have no idea who they are dealing with.
They have imported operatives from other states to swarm the area outside the Netaji Indoor Stadium, staging a media spectacle to mask their fear. We do not need to mobilize. At one command… pic.twitter.com/PHQk7K5fiQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
West Bengal Eletion Results LIVE: ‘लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या’, TMC ने ईवीएम स्टॉन्ग रूम का वीडियो जारी कर लगाया गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है. पार्टी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर यह सामने आया है कि Bharatiya Janata Party के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर बिना अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रहे हैं. टीएमसी ने इसे खुला चुनावी धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने, वोटरों को डराने और केंद्रीय बलों के दुरुपयोग जैसे प्रयास पहले ही किए जा चुके हैं. अब ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं Shashi Panja और Kunal Ghosh ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना शुरू कर दिया. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. टीएमसी ने चेतावनी दी है कि बंगाल की जनता अपने जनादेश के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी. हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक चुनाव आयोग या बीजेपी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
❗️ALARMING❗️
This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
West Bengal Eletion Results LIVE: लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल की कोशिश हो रही है – ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: ममता बनर्जी का बयान के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी की आशंका है और बाहरी लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं, जिसे उन्होंने CCTV फुटेज में देखा. उन्होंने दावा किया कि पहले केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जबकि नियमों के अनुसार उम्मीदवार और एजेंट को सील्ड रूम के बाहर तक जाने की अनुमति होती है. ममता ने कहा कि उनके एजेंट कठिन परिस्थितियों में चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल की कोशिश हो रही है. उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के तहत सतर्क रहें, लेकिन किसी तरह का विवाद या झगड़ा न करें.
West Bengal Eletion Results LIVE: आधी रात को ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में क्या हो रहा था…चुनाव आयोग ने बताया
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: उत्तरी कोलकाता की जिला निर्वाचन अधिकारी स्मिता पांडे ने बताया कि डाक मतपत्रों को अलग करने के लिए हमारे पास एक वैधानिक प्रक्रिया है. इसलिए प्रशिक्षण के दौरान हमने अपने मतदान कर्मियों को सुविधा केंद्र पर मतपत्र दिए हैं. ये मतपत्र किसी अन्य जिले या विधानसभा क्षेत्र के हो सकते हैं. यह काम पूरे राज्य में किया जा रहा है. हमारे लोग गलियारे में बैठे हैं. ईवीएम का स्ट्रांग रूम बंद है. उसे सील कर दिया गया है. ईवीएम का कमरा अलग है और डाक मतपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम अलग है. हमें उन्हें निकालकर अलग करना होगा.

