Monday, June 22, 2026
Homeबॉलीवुडअक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची,...

अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 कट के बाद मिली मंजूरी


Last Updated:

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अब सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. दरअसल फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 18 कट्स लगाकर इसे यूए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के बेहद करीब है. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कट लगा दिए हैं. फिल्म से जैकलीन फर्नाडिज और दिशा पाटनी के कई सीन हटा दिए गए है.

‘वेलकम टू द जंगल’ अपने रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म को फाइनली सेंसर बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव भी करने पड़े.

18 कट के बाद मिली मंजूरी

अक्षय कुमारी की फिल्म को कुल 18 कट्स और बदलाव के सुझाव के बाद फाइनली रिलीज की मंजूरी मिल गई है.अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कई डायलॉग्स को भी बदला गया है. ‘पानी ऑफ कश्मीर’ वाली लाइन तो पूरी तरह काट दी गई है. इसके अलावा ‘देश की टट्टी जैसे शब्दों को भी फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है. फिर गोरखा रेजिमेंट की जगह ‘तुम आर्मी से हो? कर बदलाव किया है. फिल्म में यूज होने वाले शब्द जरनल को सर या ऑफिसर कर दिया गया है.

कई डायलॉग को बदलकर किया गया चेंज

इन सभी बदलावों के अलावा फिल्म के कई मजाकिया डायलॉग भी बदले गए हैं, जैसे ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है. इनकी जगह फिल्म में सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है, जैसे शब्द शामिल किए गए हैं. इसके अलावा ‘याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी’ की जगह अब ‘जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पानी किया गया है.

बता दें कि सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों पर भी आपत्ति जताई थी. उन शब्दों को भी फिल्म से बदल दिया गया है. इसके अलावा करीब 10 सेकेंड का एक सीन को तो डिलीट ही करा दिया गया है. फिल्म के कई सीन पर भी सीधी कैंची चलाई गई हैं, इनमें बिकिनी में फिल्माए गए कुछ ग्लैमरस शॉट्स, महिलाओं के हिप्स, जो बहुत ही क्लोज-अप और बार-बार दिखाए जा रहे थे. इसके अलावा दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के भी कई सेंसुअस सींस काट दिए गए हैं. लेकिन इतने कट के बाद भी फिल्म की लंबाई में कोई बड़ा अंतर नहीं आया है. इस कॉमेडी फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड है. अहमद खान फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं, फिल्म 26 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments