Thursday, August 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअखिलेश यादव की टिप्पणी पर संगीत सोम का पलटवार: रालोद को...

अखिलेश यादव की टिप्पणी पर संगीत सोम का पलटवार: रालोद को कहा कि जिसे चवन्नी कहा वो सवा रुपया साबित होगा – Meerut News




मेरठ सरधना सीट से भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम अब राष्ट्रीय लोकदल के साथ खुलकर नजर आ रहे हैं। गठबंधन की पार्टी रालोद व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के लिए अक्सर संगीत सोम समर्थन में खड़े दिखते हैं।
अब भी अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान का संगीत सोम ने पलटवार किया है। सोम ने एक आयोजन में कहा कि अखिलेश यादव ने जिसे चवन्नी कहा है वो चवन्नी जल्द एक रुपया साबित होगी इसको अखिलेश यादव देख और समझ लें। पश्चिमी यूपी में एक भी सीट नहीं जीतेगी सपा संगीत सोम ने अपने यहां रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया था। इसमें विधानसभा की बहनों से राखी बंधवाई थी। इस दौरान उनके साथ पत्नी प्रीति सोम भी नजर आईं। इस समारोह में अपने संबोधन में संगीत सोम ने अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान का जिक्र करते हुए उसका पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं होंगे। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है
संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
रालोद समर्थक अखिलेश यादव को अठन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे
अखिलेश यादव द्वारा किसी को ‘चवन्नी’ कहे जाने के सवाल पर संगीत सोम ने तंज कसते हुए कहा कि “उन्होंने जिसे चवन्नी का कहा है, उनके समर्थक अखिलेश यादव को अठन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में विपक्षी दलों को पश्चिमी यूपी में बड़ा झटका लगेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments