Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअनूपपुर से अगवा नाबालिग तेलंगाना में मिली, आरोपी गिरफ्तार: शादी का...

अनूपपुर से अगवा नाबालिग तेलंगाना में मिली, आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक पुलिस हिरासत में – Anuppur News




अनूपपुर पुलिस ने एक महीने पहले लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को तेलंगाना से बरामद कर गुरुवार को अनूपपुर लेकर आई है। इस मामले में किशोरी को भगाने वाले आरोपी श्यामनारायण केवट को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले के सादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चटानपल्ली से किशोरी को दस्तयाब किया। आरोपी श्यामनारायण केवट (23 वर्ष) अनूपपुर के ग्राम बिजौडी का निवासी है। वह तेलंगाना में एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि 15 अप्रैल को किशोरी के अचानक घर से लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी श्यामनारायण केवट का किशोरी से पहले से परिचय था। उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ तेलंगाना ले गया था। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और सायबर सेल की मदद से किशोरी की तलाश की। आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments