Last Updated:
बड़ी-बड़ी आंखों वाला वो हैंडसम हंक सुपरस्टार. कभी अमिताभ बच्चन के स्टारडम का रोड़ा बना था ये एक्टर. इनकी एक झलक पाने को लड़कियों की लंबी कतारे लगती थीं. अपने करियर में इस स्टार ने हिट की झड़ी लगा दी थी.
नई दिल्ली. वो लंबा चौड़ा एक्टर, जिसने अपने करियर की शुरुआत में नेगेटिव रोल निभाए. लेकिन रोमांटिक हीरो बनते ही ये स्टार दूसरों एक्टर्स के लिए खतरा बन गया था. मौसमी चटर्जी, रीना रॉय और जीनत अमान जैसी एक्ट्रेसेस तो इस स्टार की तारीफ करते नहीं थकती थीं.

इंडस्ट्री का हेंडसम हंस स्टार कोई और नहीं विनोद खन्ना हैं. खुद रीना रॉय भी उनके लुक की जमकर तारीफ किया करती हैं. विनोद खन्ना ने भले ही करियर की शुरुआत बतौर विलेन बनकर की. लेकिन 1971 में लीड रोल निभाते ही वह रोमांटिक स्टार बन गए थे.

70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में दो सितारों का सबसे ज्यादा दबदबा था. इनमें एक थे, एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और दूसरे थे, 6 फुट लंबे, हैंडसम और दमदार पर्सनैलिटी वाले विनोद खन्ना.विनोद खन्ना का तो एक समय में ऐसा स्टारडम ऐसा था कि उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें लग जाया करती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत विलेन के तौर पर की थी. लेकिन कुछ ही फिल्मों में उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ निगेटिव रोल तक सीमित रहने वाले कलाकार नहीं हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, लंबा कद और स्टाइल लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते वह बॉलीवुड के बड़े हीरो बन गए.

उस दौर में जब अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे. उनकी फिल्मों की कमाई का कोई तोड़ नहीं था,तब विनोद खन्ना अकेले ऐसे स्टार थे जिन्हें उनका सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर माना जाता था. खुद विनोद भी कहते थे कि मैं अमिताभ का कॉम्पिटिटर हूं.

कई फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का तो ये भी मानना था कि अगर विनोद खन्ना बीच में फिल्मों से ब्रेक लेके, सन्यासी नहीं बनते तो अमिताभ बच्चन से भी आगे निकल सकते थे. उनके रहते अमिताभ को वो मौके भी नहीं मिलते, जो उन्हें विनोद खन्ना के इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मिले.

विनोद खन्ना की फैन फॉलोइंग सिर्फ लड़कों तक सीमित नहीं थी. लड़कियां उनके लुक्स और स्टाइल की दीवानी थीं. इस बात का खुलासा खुद उस दौर की दिग्गज एक्ट्रेस रीना रॉय ने किया था. उन्होंने बताया था कि जिस तरह कभी राजेश खन्ना के लिए देखने वाली लड़कियों की लाइन लगती थीं.

मैंने उसी तरह पहली बार विनोद खन्ना के लिए लोगों की ऐसी दीवानगी देखी थी. एक बार वह सेट पर कहीं शूटिंग कर रहे थे और उन्हें देखने के लिए सेट के बाहर लड़कियों की लाइनें लग गई थीं. मैंने ऐसा सिर्फ राजेश खन्ना के लिए देखा था. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे.

