अलवर नगर निगम के चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 344 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हुए हैं। तीन दिन में 102 प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब कई वार्डों में दो-दो प्रत्याशी बचे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर के 65 वार्डों के लिए 102 अभ्यर्थियों की नाम वापसी के बाद अब कुल 344 उम्मीदवार बचे हैं। शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर में अब 9 सितंबर को वोटिंग होगी। 14 सितंबर को परिणाम आएगा। उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। अब प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत हैं। पिछली बार भी 19 निर्दलीय जीते थे। इस बार भी अच्छी संख्या में जीतने की संभावना है। वार्ड 1 से 65 के बीच जानिए बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कौन-कौन निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
Source link

