पाकिस्तानी आतंकियों और खुफिया एजेंसी आईएसआई ने देश की सुरक्षा में फिर सेंध लगाने की कोशिश की। जिसमें यूपी समेत देश के कई मंत्रियों के नंबर गोपनीय ढंग से गाजियाबाद के रहने वाले जैद से जुटाए गए। जैद ने इन मोबाइल नंबरों को पाकिस्तनी आतंकियों और ISI एजेंटो को भेज दिया। तेलंगाना राज्य की मेडचल पुलिस ने आरोपी जैद को अरेस्ट कर लिया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। 20 मई को इंटरनेट से सर्च किए नंबर तेलंगाना पुलिस की जांच में आया है कि 20 मई को आरोपी जैद ने इंटरनेट के माध्यम से यूपी के कैबिनेट मंत्रियों के फोन नंबर सर्च किए। इसके बाद इन मोबाइल नंबरों को ISI एजेंट और हेंडलर्स को भेजे। जिसके बद तेलंगाना की मेडचल पुलिस ने 25 मई को यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले मौहम्मद जैद को अरेस्ट किया है। जिससे पूछताछ में कई खुलासे सामने आए। जैद कक्षा 4 तक पढ़ा हुआ जैद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं कक्षा 4 तक पढ़ा हुआ हूं। 2021 में मैं यूपी के गाजियाबाद से कोलकाता चला गया। जहां उसने एक कपड़ा व्यापारी के साथ मिलकर काम किया। तीन साल तक कपड़ा का काम करने के बाद फिर गाजियाबाद लौटा। फरवरी 2026 में हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में काम करने चला गया। जैद की नौकरी की सिफारिश चचेरे भाई फैजान ने की थी। जहां रेस्टोरेंस्ट के सुपरवाइजर फैजान की सिफारिश पर जैद 15 हजार रुपये महीने पर वहीं पर वेटर की नौकरी कर रहा था। रील बनाने के चक्कर में फंसा पुलिस की जांच में आया कि जैद ISI के संपर्क में था। 22 साल के आरोपी ज़ैद खान उर्फ आदिला रील बनाता था। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करता था। इस दौरान आबिद और राणा हुसैन नाम के दो लोगों ने जैद को फॉलो किया। पिछले महीने 4 अप्रैल को आबिद के कहने पर जैद ने प्रयागराज के छोटा योगी नाम व्यक्ति की लोकेशन उनके साथ शेयर की। इसके बाद 10 अप्रैल कोआबिद ने जैद से कहा कि पाकिस्तानी डॉन आबिद के नाम से एक हजार पोस्टर गाजियाबाद में लगाने हैं। इसके बदले में एक पिस्टल देने का वादा किया गया। इन सब का वीडियो पूरे सबूत के तौर पर जैद को भेजना था। इसके बाद सीएम योगी के पीए का नंबन निकालने का टास्क मिला। इसके बाद यूपी के कई कैबिनेट मंत्रियों के नंबर मांगे गए। जहां जैद ने यूपी के कई कैबिनेट मंत्रियों के नंबर भेज दिए। पुलिस की जांच में आया कि आबिद जाट मेमोस और जाट 333 जैसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। वह लगातार इस्लाम के लिए लड़ने के लिए पिस्टल की मांग कर रहा था। जैद के मोबाइल की भी तेलंगाना पुलिस जांच कर रही है। जैद को चेरलापल्ली की जेल में भेजा गया है।
Source link
योगी के पीए, UP के मंत्रियों के नंबर पाकिस्तान भेजे: गाजियाबाद के जैद को तेलंगाना पुलिस ने अरेस्ट किया, पिस्टल देने के बाहने फंसाया – Ghaziabad News
RELATED ARTICLES

