उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित एकलव्य छात्रावास से दो छात्राएं शनिवार की सुबह प्रार्थना के बाद दीवार कूदकर भाग गईं। पाली में छात्रावास से बच्चियों के जाने का दूसरा मामला है।
.
छात्रावास की शिक्षिका ने इस घटना की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व और आदिमजाति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आदिम जाति विभाग की सहायक आयुक्त भी वहां आईं। पूजा द्विवेदी ने बताया कि बच्चियों सुबह की प्रार्थना के बाद दीवाल कूद कर चली गई थी।
पुलिस ने सबसे पहले छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में छात्राएं जंगल की ओर जाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में तलाश शुरू की। थाना प्रभारी बिरसिंहपुर राजेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, सुबह 11 बजे से शुरू हुई तलाश में करीब तीन घंटे लगे।
दोपहर करीब 2 बजे दोनों छात्राएं छात्रावास से 10 किलोमीटर दूर सस्तरा के जंगल में मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


