एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम के कार्यक्रम के दौरान बिल्कुल लापरवाही न हो।
पूर्व सीएम व राज्यपाल कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को हिंदू शौर्य दिवस मनाया जाएगा। तालानगरी स्थित मैदान में कार्यक्रम होगा और सीएम योगी समेत देश व प्रदेश के विभिन्न मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। अलीगढ़ में वीवीआईपी कार्यक्रम को देख
.
रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, जो कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इसा दौरान किसी भी तरह के भारी वाहन का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित होगा। वहीं अन्य तरह के वाहनों को भी दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। शहर के अंदर बैरियर लगाए जाएंगे और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जाएगी।
इस तरह रहेगा डायवर्जन (सुबह 8 बजे से)
1- कानपुर एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बोनेर तिराहा से अलीगढ़ शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा से हाइवे-एनएच-34 बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2- कमालपुर कट की ओर से एटाचुंगी होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कमालपुर कट/कमालपुर हाइवे-एनएच 34 कट से प्रतिबन्धित रहेंगे।यह वाहन कमालपुर कट/कमालपुर हाइवे-एनएच 34 कट से हाइवे होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
3- आगरा चेन्जर की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन आगरा चेन्जर से प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा चेन्जर से हाइवे एनएच-34पर डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
4- मथुरा चेन्जर की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मथुरा चेन्जर से प्रतिबन्धित रहेंगे।यह समस्त वाहन मथुरा चेन्जर से हाइवे एनएच-34पर डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
5- खेरेश्वर चौराहा की ओर से नादा/अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन खैरेश्वर चौराहे से प्रतिबन्धित रहेगे।यह समस्त वाहन खैरेरश्वर चौराहे से ही हाइवे एनएच-34 बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
6-भांकरी कट से सारसौल चौराहा/अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भांकरी कट से प्रतिबन्धित रहेगे।यह समस्त वाहन भांकरी कट से ही हाइवे एनएच-34 बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
7- बुलन्दशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन सुमेरा झाल जवां से अलीगढ़ शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे, यह वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली गभाना की तरफ डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
8- अतरौली से रामघाट रोड/अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन अवन्तीबाई चौराहा अतरौली से अलीगढ़ शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। यह वाहन अतरौली अबन्तीबाई चौराहा से छर्रा गंगीरी/ कासगंज एवं छतारी/पहासू/अनुपशहर की तरफ डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
9- महेशपुर तिराहा से क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन महेशपुर तिराहे से प्रतिबन्धित रहेंगे।यह वाहन महेशपुर तिराहे से एफ0टावर तथा छेरत की ओर डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
10-क्वार्सी चौराहे की ओर से कार्यक्रम स्थल हरदुआगंज की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्वार्सी चौराहे से प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहे से महेशपुर/एटा चुंगी की तरफ डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
11-बहरामगढ़ी बम्बा तिराहा हरदुआगंज से कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन बहरामगढ़ी बम्बा तिराहे हरदुआगंज से कासिमपुर/छेरत/हरदुआगंज की तरफ डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
12- बिजडम गन्दा नाला तिराहा कट से सभी प्रकार के वाहन ओजोन सिटी रोड पर प्रतिबन्धित रहेगे।यह सभी वाहन क्वार्सी चौराहे की ओर डायवर्ट होकर जा सकेंगे।इस मार्ग पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाहन बोनेर की ओर से आयेंगे तथा बाद समाप्त कार्यक्रम इसी मार्ग से वापस जायेंगे।
13- कयामपुर मोड़ से ओजोन सिटी रोड पर जाने वाले समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।यह वाहन कायमपुरमोड़ से एटाचुंगी चौराहे की तरफ डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य का जा सकेंगे।
रोडवेज/प्राइवेट बसों हेतु डायवर्जन-व्यवस्था
(जनसभा में सम्मलित होने वाले वाहनों/बसों को छोड़कर)
समय-प्रातः08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
1-दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडबेज/प्राईवेट/महानगर बस सेवा आदि बसें भांकरी कट से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी तथा भांकरी पुल पर सवारी उतारने के उपरान्त बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
2-खैर टप्पल तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें खैरेश्वर चौराहे से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें खैरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी तथा खैरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के उपरान्त बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
3-आगरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि बसें आगरा चेन्जर से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी तथा आगरा पुल के नीचे सवारी उतारने के उपरान्त बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
4-मथुरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट आदि बसें मथुरा चेन्जर से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी तथा मथुरा पुल के नीचे सवारी उतारने के उपरान्त बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी
5-एटा/कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें बोनेर तिराहे से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें बोनेर तिराहा तक आ सकेंगी तथा बोनेर तिराहा पर सवारी उतारने के उपरान्त बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
6-नरोरा रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें हरदुआगंज बहरामगढी बम्बा तिराहे से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह सभी बसें हरदुआगंज बहरामगढ़ी बम्बा तिराहा तक आ सकेंगी तथा सवारी उतारने के उपरान्त वापस अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
7-अनूप शहर/जवॉ की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडबेज/प्राईवेट/महानगर बस सेवा आदि बसे महेशपुर तिराहा/एफएम टावर से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगी यह महेशपुर/एफएम टावर तिराहा तक आ सकेंगी तथा महेशपुर तिराहा/एफएम टावर तिराहे पर सवारी उतारने के उपरान्त महेशपुर तिराहा/एफएमएम से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
जनसभा में शामिल होने वाले सभी बड़े वाहन एवं बसों हेतु रूट प्लान/पार्किग व्यवस्था
1-अतरौली होकर रामघाट रोड की तरफ से आने वाले वाहन जो कार्यक्रम में सम्मिलित होगें ऐसे सभी बडे वाहन/बसों को कोन्डरा चौराहा/दैनिक जागरण चौराहा तालानगरी हरदुआगंज के दोनो ओर बनी पार्किंग पी. 03 ए 04 में पार्क किये जायेंगे।
2-एटा की ओर से एनएच-34 से होकर आने वाले वाहन जो कार्यक्रम में सम्मिलित होगें ऐसे सभी बडे वाहन/बसों को बोनेर तिराहा से ओजोन सिटी कट से ओजोन सिटी रोड होकर रामघाट रोड कलश होटल/वैंकट हॉल से बांयी ओर बनी पार्किंग पी. 02 में पार्क किये जायेंगे।
3-कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वीआईपी महानुभावों के वाहन कार्यक्रम स्थल पर बनी पार्किंग पी. 01 में पार्क किये जायेंगे।
नोट- उपरोक्त समस्त रूट के वाहन जिस रूट से आयेंगे उसी रूट से वापस जायेंगे।
पार्किग-व्यवस्था
पार्किग नं0-01. कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित स्थान पर बनी बीआईपी पांर्किग (वीआईपी वाहन)
पांर्किग नं0-02. कलश होटल एण्ड वैंकट हॉल से संगमबिहार कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क के दोनो ओर बनी पांर्किग में (200 बसें)
पार्किग नं0-03, कोन्डरा चौराहे के दोनो ओर तालानगरी को जाने वाली सड़क के किनारे दोनो ओर बनी पांर्किग (250 बसे)
पार्किग नं0-04, दैनिक जागरण चौराहा तालानगरी से तालागनरी को जाने वाली सड़क के किनारे दोनो ओर बनी पांर्किग (250 बसे)
नो-ट्रैफिक जोन
वीआईपी आगमन से 30 मिनट पूर्व विजडम गन्दा नाला तिराहा कट से कोन्डरा चौराहा तालानगरी बैरियर तक।
इन डायवर्जन के प्वाइन्टों पर बाह्य/आन्तरिक बैरियर्स रहेंगे
1–बोनर तिराहा- थाना-गांधीपार्क/महुआखेड़ा।
2-कमालपुर कट/कमालपुर हाइवे कट थाना-गाँधीपार्क
3-आगरा फ्लाईओवर के नीचे- थाना-मडराक
4-मथुरा फ्लाई ओवर के नीचे- थाना-सासनीगेट
5-खैरेश्वर चौराहा- थाना-लोधा
6-भांकरी पुल के नीचे- थाना-बन्नादेवी
7-एफ0एम0 टावर- थाना-क्वार्सी
8-महेशपुर तिराहा- थाना-जवां
9-ओजोन सिटी कट जीटी रोड- थाना-गान्धीपार्क
10-क्वार्सी चौराहा- वथाना-क्वार्सी
11-कयामपुर मोड़ थाना-महुआखेड़ा
12-एटाचुंगी चौराहा थाना-गान्धीपार्क
13-बिजडम गन्दा नाला कट तिराहा थाना-महुआखेड़।
14-38वीं वाहिनी पीएसी गेट से पहले थाना महुआखेड़ा
15-कलश होटल एण्ड बैंकट हाल मुख्य मार्ग पर थाना महुआखेड़ा
16-कार्यक्रम स्थल वीआईपी पांर्किग कट मुख्य मार्ग पर थाना महुआखेड़ा
17-तालानगरी पुलिस चौकी के पास थाना हरदुआगंज।
18-कोन्डरा चौराहा तालानगरी थाना हरदुआगंज।
19-दैनिक जागरण चौराहा तालागनरी थाना हरदुआगंज
20-बेहराम गढी बम्बा तिराहा हरदुआगंज थाना हरदुआगंज
21-अबन्तीबाई चौराहा अतरौली थाना अतरौली
नोटः-उपरोक्त समस्त बैरियरों पर सम्बन्धित थानों के थाना प्रभारियों द्वारा अपने स्तर से पर्याप्त पुलिस बल की डयूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे।
कन्टीजेन्सी मार्ग-
धनीपुर एयरपोर्ट से बोनेर तिराहा से एटाचुंगी चौराहा, कयामपुर मोड़, क्वार्सी चौराहा से 38 वीं वाहिनी पीएसी से कार्यक्रम स्थल तक।
नोटः-
1-एम्बूलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित समस्त प्रकार के वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेगें।
2-डायवर्जन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।

