अशोकनगर जिले में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद शनिवार और रविवार को भी जिले में हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों के छाए रहने और हल्के बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। यह परिवर्तन मई महीने के अंतिम दिनों में लंबे समय तक चली भीषण गर्मी के बाद आ रहा है। आज 44॰ से पार पहुंचा पारा
गुरुवार को भी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय कई घंटों तक गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम तक लू का असर बना रहा और रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। भीषण गर्मी के कारण दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा और रौनक गायब दिखी। बाजार में केवल सुबह और शाम के समय ही कुछ चहल-पहल देखने को मिली।
Source link
अशोकनगर में अगले दो दिन हल्की बारिश संभव: तापमान गिरेगा, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत – Ashoknagar News
RELATED ARTICLES

