आगरा नगर निगम सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी रोड पर नाले का निर्माण कराया रहा है। नाले निर्माण का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ठेकेदार नाले की गुणवक्ता के साथ खेल करता हुआ दिखाई दिया था। लेकिन उस से बड़ा कारनामा नगर निगम के अधिकारियों ने कर
.
भास्कर की खबर के बाद गुरुवार को अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। इसके बाद निगम के अधिकारी वापस लौट गए। और ठेकेदार ने ग्रीन नेट लग कर उसी गंदे पानी पर नाले की दीवार को खड़ा कर दिया है। एक दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नही हो सकी है। इससे निगम के अधिकारी पर सवाल उठ रहे है।
नगर निगम के अधिकारियों की ये कैसी कार्रवाई,पानी में खड़ी कर दी नाले की दीवार
इससे क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के निर्माण पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा- नगर निगम को पूरे नाले को तोड़ कर दोबारा बनाना चाहिए। ठेकेदार द्वारा खराब गुणवक्ता के साथ नाली की दीवार बनाई है। इससे आने वाले कुछ दिनों में ही फिर से नाला ढह जाएगा। और दोबारा बनवाने के लिए फिर नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा- नगरायुक्त को इस समस्या का संज्ञान लेना चाहिए। और यहां पर हो रहे निर्माण को देखना चाहिए। सबसे बड़ी बात ये की सीसी की सड़क के बाद नाले का निर्माण हो रहा है। इन दोनों के बीच में जगह छोड़ दी है। बारिश में इसमें पानी भर जाएगा। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी।

