Last Updated:
Raaj Kumar Vs Moushumi Chatterjee : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार अपनी बेबाकी और अक्खड़ मिजाज के लिए जाने जाते थे. वो किसी के सामने कुछ भी बोल देते थे, फिर सामने वाला चाहे कितना बड़ा ही स्टार क्यों न हो. राजकुमार के बारे में मशहूर है कि उन्होंने धर्मेंद्र से लेकर फिरोज खान और न जाने कितने एक्टर से पंगा लिया. क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने राजकुमार साहब को सबके सामने मजाक उड़ाया था. आखिर कौन थी यह एक्ट्रेस और क्या था पूरा किस्सा, आइये जानते हैं…
यह दिलचस्प किस्सा 1980 में आई एक फिल्म ‘चंबल की कसम’ से जुड़ा हुआ है. राम महेश्वरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हमें राजकुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत, शत्रुघ्न सिन्हा, मौसमी चटर्जी, फरीदा जलाल, अमजद खान और निरुपा रॉय जैसे सितारे नजर आए थे. म्यूजिक ख्य्याम का था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. फिल्म की कहानी डाकुओं पर आधारित थी.
फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार और मौसमी चटर्जी के बीच जबर्दस्त बहस हुई थी. यह किस्सा बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत ने द कपिल शर्मा शो में सुनाया था. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार साहब ने डायरेक्टर से इच्छा जताते हुए कहा कि एक सीन ऐसा रखा जाए जिसमें मौसमी चटर्जी और हम तालाब में एक साथ नहा रहे हों. मौसमी ने कहा कि मुझे तैरना नहीं आता. इस पर राजकुमार साहब ने अपने अंदाज में कहा कि ‘जॉनी! जब हम हैं तो फिर आपको क्या डरना’ इस पर तपाक से मौसमी ने कहा, ‘राज जी अगर मैं पानी में डूबने लगी तो आप पहले मुझे बचाएंगे या फिर अपनी विग संभालेंगे.’
एक रिएल्टी शो में मौसमी चटर्जी ने राजकुमार के बारे में कहा था कि वो बहुत डिफिकल्ट थे. वह अपनी दुनिया में रहते थे. मौसमी ने बताया, ‘चंबल की कसम की शूटिंग कर रहे थे. वह मुझे जॉनी कहकर बुलाते थे. मैं मैरिड थी. मैंने उनसे कहा कि राज जी आप मुझे मौसमी कहिए. वो बोले – नहीं जॉनी, हम तो आपको जॉनी ही कहेंगे. मुझे उनका अंदाज पसंद नहीं आया. अगली बार सेट पर आए तो मैंने कहा कि पैजामा कहा से आ गया. वो बोले कि मुझे पैजामा कहती हो. मैंने कहा कि आप तो इंसान ही नहीं लग रहे हैं. आप पैजामा पहनकर आ गए हैं तो पैजामा नाम दे दिया है मैंने. वो जोर से हंसे और बोले कि यह लड़की तो कमाल की है. आप तो शेरनी हैं, आपका पति तो आपसे बहुत डरता होगा. मैंने कहा कि आप भी कमाल करते हो. शेरनी कभी गीदड़ के साथ रहती है क्या?
वैसे मौसमी चटर्जी का वास्तविक नाम इंदिरा चटर्जी थी. जन्म 26 अप्रैल 1948 में हुआ. 1972 में आई फिल्म ‘अनुराग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. शक्ति सामंत ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. मौसमी ने ‘दो प्रेमी’, ‘स्वयंवर’, ‘परिणीता’, ‘कच्चे धागे’, ‘जहरीले इंसान’, ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ और ‘अंगूर’ जैसी सफल फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. मौसमी की शादी मशहूर बांग्ला सिंगर और प्रोड्यूसर हेमंत कुमार मुखोपाध्याय के बेटे जयंत मुखर्जी से हुई थी. 17 साल की उम्र में वह मां बन गई थीं. शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

