भिंड में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर 25 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर के जगदीश मैरिज गार्डन में बैठक हुई। इसमें हर्ष दुबे ने सवर्ण समाज के लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। हर्ष दुबे ने बताया कि इससे पहले 21 अगस्त 2026 को भी जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उनके अनुसार, शाम को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने की सामग्री तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ लोगों को 10 से 15 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा गया। 25 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर पर जुटने की तैयारी हर्ष दुबे ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर 25 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर फिर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाएगी। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन में भिंड से एक हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Source link
आरक्षण में सुधार को लेकर 25अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन: भिंड से एक हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे, सवर्ण समाज के सदस्यों की बैठक – Bhind News
RELATED ARTICLES

