Friday, June 5, 2026
Homeबॉलीवुड'मुझे बुरा लगेगा अगर', कामुक सीन पर जब जाह्नवी ने दी राय,...

‘मुझे बुरा लगेगा अगर’, कामुक सीन पर जब जाह्नवी ने दी राय, मेकर्स की अजीब सोच की खोली पोल


Last Updated:

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘पेड्डी’ के रिलीज होते ही उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज करने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्क्रीन पर एक्ट्रेसेस को बिना मर्जी के कामुक बनाने का विरोध किया था. जाह्नवी कपूर ने कहा था कि खुद की सहमति से बोल्ड दिखना अलग बात है, लेकिन असहज करने वाले कैमरा एंगल्स पर अब वे मेकर्स को ‘ना’ कहना सीख गई हैं. उन्होंने ‘पेड्डी’ के अतरंगी रोल पर मजाकिया अंदाज में कहा था कि दर्शकों को इसके लिए उनके बजाय डायरेक्टर को जिम्मेदार ठहराना चाहिए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मगर फिल्म के रिलीज होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है. फिल्ममेकर्स पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की है. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

जाह्नवी कपूर का विवाद के बीच एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने इस इंटरव्यू में साफ-साफ बताया था कि जब फिल्ममेकर्स उन्हें पर्दे पर हद से ज्यादा बोल्ड या ग्लैमराइज दिखाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है और वे इसे कैसे संभालती हैं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

दरअसल, जाह्नवी से कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में पूछा गया था कि क्या मेकर्स द्वारा उन्हें जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज किया जाना परेशान करता है? इस पर जाह्नवी ने बहुत समझदारी से जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने खुद किस चीज के लिए हामी भरी थी. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

जाह्नवी ने ‘राज शमानी’ के पॉडकास्ट में अपना उदाहरण देते हुए कहा था, ‘मैंने फिल्म में एक गाना किया था जिसमें मैं गीली साड़ी में डांस कर रही थी. वह एक सेंसुअल गाना था, जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए था. अगर वैसे गानों में कोई मुझे आकर्षक न कहे, तो मुझे बुरा लगेगा क्योंकि मैंने उस सीन के लिए खुद सहमति दी थी.’ (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

जाह्नवी कपूर ने आगे एक बड़ी बात कही कि अपनी मर्जी से सेंसुअल दिखना अलग बात है, लेकिन किसी एक्ट्रेस को उसकी मर्जी के बिना स्क्रीन पर कामुक दिखाना बिल्कुल गलत है. जाह्नवी ने साफ किया कि अगर कोई फिल्ममेकर या कैमरा पर्सन उन्हें बिना बताए इस तरह दिखाते हैं, तो यह बात उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

एक्ट्रेस ने यह भी माना कि अब वे ऐसे मेकर्स को ‘ना’ कहना सीख रही हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कैमरामैन (DOP) कैमरा ऐसे एंगल पर रखता है जहां मैं असहज महसूस करूं, तो अब मैं तुरंत बोल देती हूं कि ‘नहीं, यह नहीं चलेगा.’ पहले मैं संकोच करती थी, लेकिन अब अपनी बात साफ रखना सीख गई हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

जाह्नवी ने इंडस्ट्री की सोच पर भी बात की. उन्होंने बताया कि कई बार फिल्ममेकर्स अजीब सोच रखते हैं. वे चाहते हैं कि हीरोइन में थोड़ी शर्म हो, ताकि जब वह पहली बार स्क्रीन पर बिकिनी पहने, तो वो उन्हीं की फिल्म में हो. मेकर्स अक्सर इसी आधार पर रोल ऑफर करते हैं कि पब्लिक एक्ट्रेस को कितना पसंद करती है. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Peddi , Ram Charan ,  Janhvi Kapoor Ram Charan movie , जाह्नवी कपूर , पेड्डी फिल्म, राम चरण

फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान जब जाह्नवी से उनके अतरंगी रोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने पूरी तरह डायरेक्टर के विजन पर भरोसा किया. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अगर फिल्म में उनका अंदाज अजीब लगे, तो दर्शक उनके बजाय डायरेक्टर को जिम्मेदार ठहराएं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments