Sunday, August 16, 2026
Homeराज्यबिहारआरा में शान से लहराया तिरंगा: प्रभारी मंत्री अरुण कुमार प्रसाद...

आरा में शान से लहराया तिरंगा: प्रभारी मंत्री अरुण कुमार प्रसाद ने किया ध्वजारोहण, भरत तिवारी के माता-पिता ने तिरंगे को दी सलामी – Bhojpur News




देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर भोजपुर में भी जगह-जगह शान से तिरंगा फहराया गया। आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री अरुण कुमार प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज समेत जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि, नेता और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मंच से देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। स्वतंत्रता दिवस की कुछ तस्वीरें देखिए… भरत तिवारी के परिजन ने फहराया तिरंगा वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पर भी तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान घर और आसपास का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। देशभक्ति गीतों के बीच परिवार और ग्रामीणों ने ‘शहीद भरत तिवारी अमर रहे’ के नारे लगाए। परिवार के लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उनकी मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी, भाई चंदन तिवारी, बसंत तिवारी, भाभी सुमन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भरत तिवारी के भतीजा-भतीजी ने भी तिरंगे को सलामी दी। परिजनों ने कहा कि देश की आजादी और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए बलिदान देने वाले वीरों को हमेशा याद किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भरत तिवारी के घर आयोजित कार्यक्रम ने एक ओर जहां देशभक्ति का संदेश दिया, वहीं परिवार और समर्थकों के बीच भरत की मौत को लेकर भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments