Tuesday, September 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआरोपी से साठगांठ के आरोप में दरोगा निलंबित: जांच में गलत...

आरोपी से साठगांठ के आरोप में दरोगा निलंबित: जांच में गलत तरीके से लाभ पहुंचाने पर एसपी का एक्शन, विभागीय जांच के आदेश – Shravasti News




श्रावस्ती में मंगलवार शाम 7 बजे के बाद एसपी राहुल भाटी ने उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनियमितता के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उपनिरीक्षक पर एक आरोपी से साठगांठ कर उसे जांच में अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम करने का आरोप सामने आया। इसे गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। विवेचना में अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच के दौरान राम भवन प्रजापति पर एक अभियुक्त से सांठगांठ करने का आरोप सामने आया। आरोप है कि उन्होंने अभियुक्त को विवेचना में अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम किया। जांच में आरोप गंभीर पाए जाने के बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। पहले भंगहा चौकी पर थे तैनात राम भवन प्रजापति की पूर्व में भंगहा पुलिस चौकी पर तैनाती थी। कुछ समय पहले उन्हें चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात थे। निलंबन के बाद अब विभागीय जांच में मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। विभागीय जांच के निर्देश एसपी राहुल भाटी ने निलंबन के साथ पूरे मामले की विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जाएगी। पुलिस विभाग ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। लापरवाही पर होगी नियमानुसार कार्रवाई पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिसकर्मियों के पदीय दायित्वों में लापरवाही, अनियमितता और अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments