Tuesday, April 21, 2026
Homeदेशइस किसान ने 2016 से नहीं खरीदा LPG सिलेंडर, बायोगैस से चलती...

इस किसान ने 2016 से नहीं खरीदा LPG सिलेंडर, बायोगैस से चलती है आटा चक्की और समरसेबल


X

इस किसान ने 2016 से नहीं खरीदा LPG सिलेंडर, बायोगैस से चलती है आटा चक्की

 

arw img

Kaushambi News: कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के टेंगाई गांव निवासी किसान रविंद्र कुमार पांडे ने गाय के गोबर को कमाई और बचत का जरिया बना दिया है. उन्होंने वर्ष 2016 में अपने घर पर दो 10-10 घनमीटर क्षमता के बायोगैस प्लांट लगवाए थे. इन प्लांटों में रोजाना गाय का गोबर और पानी मिलाकर डाला जाता है. जिससे गैस तैयार होती है. इसी गैस से उनके घर का खाना बनता है और एलपीजी सिलेंडर का खर्च पूरी तरह बच जाता है. किसान का कहना है कि बायोगैस सुरक्षित है और इसमें लीकेज या हादसे का डर नहीं रहता. यही नहीं, बची हुई गैस से इंजन चलाकर बिजली भी बनाई जाती है. इससे घर की लाइट, पंखा, आटा चक्की और समरसेबल पंप भी चलते है. रविंद्र कुमार पांडे बताते हैं कि इस तकनीक से हर साल लाखों रुपये की बचत हो रही है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments