Wednesday, May 27, 2026
Homeदेशउत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, बंगाल और... अगले 7 दिन बहुत भारी बारिश की...

उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, बंगाल और… अगले 7 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी


Last Updated:

IMD Weather Alert: आईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है. दिल्ली में भारी बारिश से दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हुई.

उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, बंगाल और... अगले 7 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनीकई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. (पीटीआई)
नई दिल्ली. मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मौसम पूर्वानमान में बताया गया है कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. इसी तरह से उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों में भारी बारिश जारी रह सकती है. वहीं, मध्य भारत और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की वर्षा की गतिविधियां होने की आशंका जताई गई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शनिवार सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच, जैतपुर के हरिनगर में मोहन बाबा मंदिर के पास दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. दिल्ली फायरब्रिगेड सर्विस ने बताया कि पुलिस दल के साथ दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. राष्ट्रीय राजधानी में रात भर भारी बारिश हुई और भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश शुक्रवार देर रात 11 बजे शुरू हुई थी.

हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी
तेज बारिश की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई. इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर यात्रियों को आगाह किया कि वे हवाई अड्डे आने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक करें. एयरलाइन ने सलाह दी कि सड़क जाम या धीमी रफ्तार के कारण अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्ता अपनाएं.

बारिश ने बढ़ाया यमुना का जलस्तर
बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली और हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर 116 के मध्यम स्तर पर पहुंच गई. इस बीच, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.15 मीटर तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे ऊंचा स्तर है और खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, बंगाल और… अगले 7 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments