Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर में बारिश से हाइवे सर्विस लाइन पर पानी भरा:तेज गर्मी के...

उदयपुर में बारिश से हाइवे सर्विस लाइन पर पानी भरा:तेज गर्मी के बीच मौसम हुआ ठंडा, आगे तेज गति से हवाएं चलेगी




उदयपुर में शनिवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत का अहसास हुआ। सुबह शहर के कई इलाकों में तेज और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर टीडी के आसपास क्षेत्र में बारापाल-पडूणा में आज सुबह 20 मिनट तेज बारिश हुई। हाइवे पर हुई बारिश के बाद बारापाल के पास सर्विस रोड पर पानी भर गया और तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों ने हेड लाइट का उपयोग किया। शहर में भी बारिश के दौरान सुबह तेज हवाएं चली। वल्लभनगर कस्बे में वल्लभनगर-उदयपुर मुख्य रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। मौसम में आए इस बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई और पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह ठंडी का हवाओं से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा और इसके बाद सवा नौ बजे बाद धूप निकली। बीते दिनों शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था, लेकिन शनिवार सुबह हुई बारिश और हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वैसे एक दिन पहले शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ था। सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण सड़कों पर भी ठंडक महसूस की गई। कई क्षेत्रों में लोगों ने मौसम के सुहाने होने का आनंद लिया। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और धूल उड़ने की भी सूचना मिली। सलूम्बर देर रात बारिश होने के साथ ही आज सुबह भी मौसम बदला हुआ था। सुबह हल्की ठंडी हवाएं चली और बादलों ने डेरा डाल रखा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आगामी दिनों में भी बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय उदयपुर के सहायक आचार्य भूगोल डॉ. आर.एस.देवड़ा ने बताया कि उतर और मध्य भारत मे उष्ण लहर का असर कम होने के साथ ही तापमान मे गिरावट होगी। उत्तर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान मे खंड वर्षा और बादल छाये रहने की संभावना है। पक्षिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेवाड़ में तापमान मे कमी होने के साथ ही लू से राहत मिलेगी। और बादल छाये रहने के साथ आने वाले दो से चार दिनों तक तेज गति से के हवाएं चलेगी। मेघ गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। उदयपुर में मौसम से जुड़े फोटो देखे… इनपुट सहयोग : सलूंबर से गजेंद्र लक्षकार, टीडी से बंशीलाल मीणा और वल्लभनगर से रमेश डांगी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments