Monday, April 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशएक हाथ बिजली-बिल, दूसरे में बैंक-किस्त, पब्लिक को दोहरी मार: टाटा-अदानी...

एक हाथ बिजली-बिल, दूसरे में बैंक-किस्त, पब्लिक को दोहरी मार: टाटा-अदानी से जुड़े तार, जानिए क्या है मामला – Varanasi News



वाराणसी में एक घर की छत पर लगे सोलर पैनल

वाराणसी के समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाशंकर यादव आजकल बहुत गुस्से में हैं। वजह – एक तरफ बिजली विभाग का बिल हाथ में है तो दूसरी तरफ बैंक की किस्त। घर की छत पर सोलर पैनल लगा नहीं, बैंक खाते से पैसा काटने लगा। उधर, गर्मी के चलते बढ़ा

.

पहले जानिए क्या हुआ रमाशंकर के साथ

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सभी राज्य कर्मचारियों को अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार ने अपील की थी। अभियान के तहत वाराणसी में सभी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों ने सोलर के लिए योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया।

समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाशंकर यादव ने भी सोलर पैनल के लिए फरवरी 2025 में आवेदन किया। नेडा ने सोलर के लिए अधिकृत वेंडर प्रू पावर एनर्जी सिस्टम कंपनी के जरिए रमाशंकर सोलर पैनल का फॉर्म भरवाया। रमाशंकर ने पैनल लगवाने के लिए बैंक से 02 लाख 40 हजार रुपए का कर्ज लिया।

कंपनी के खाते में गया पैसा, नहीं लगा पैनल

रमाशंकर ने बताया कि 18 मार्च को बैंक ने सोलर कंपनी के खाते में 01 लाख 34 हजार चार सौ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बैंक से मनी ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के दो महीने बाद भी घर की छत पर पैनल नहीं लगा। रमाशंकर रोज विकास भवन की सीढ़ी चढ़ते हैं नेडा दफ्तर के चक्कर काटने। शाम को वेंडर के यहां जाते हैं, फोन घुमाते रहते हैं लेकिन कंपनी और नेडा पैनल नहीं होने की बात कहकर हाथ खड़ा कर दे रहे।

डबल अटैक से परेशान

रमाशंकर परेशान है। सोलर लगवाना था ताकि बिजली का बिल एडजस्ट हो सके। सोलर पैनल नहीं लगने से बिजली का बिल तो आ ही रहा बैंक भी उनके खाते से किस्त की रकम काटना शुरू कर चुकी है। ये अकेले रमाशंकर के साथ ही नहीं, उनके जैसे सैकड़ों आवेदकों के साथ हो रहा जिन्हें उनकी पसंद की कंपनी के पैनल नहीं मिल रहे।

जानिए क्या है असली समस्या

सोलर पैनल के लिए पब्लिक की पहली पसंद टाटा और अदानी ग्रुप के पैनल हैं। वाराणसी समेत सभी जिलों में इन्हीं दोनों ग्रुप के पैनल की सर्वाधिक डिमांड है। वाराणसी में अब तक 13 हजार लोग पीएम सूर्यघर योजना के तहत सब्सिडी वाला सोलर पैनल लगवा चुके हम जबकि 15 हजार लोगों ने आवेदन कर रखा है। आवेदकों में से अधिकतर को टाटा अदानी ग्रुप के ही पैनल चाहिए।

तीन महीने से नहीं रहे पैनल

नेडा कार्यालय में अभिषेक ने बताया कि बीते तीन महीने से टाटा और अदानी ग्रुप्स के सोलर पैनल नहीं आ रहा है। अधिकतर पब्लिक ने डिमांड इन्हीं दोनों ग्रुप के पैनल की है। नेडा के साथ ही सीडीओ ने भी दोनों कंपनियों को पत्र लिखकर मांग के अनुरूप पैनल उपलब्ध कराने को कहा है। हालांकि सोलर पैनल के लिए वाराणसी में मौजूद अधिकृत वेंडर के पास अन्य कंपनियों के सोलर पैनल उपलब्ध हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments