भास्कर संवाददाता| बड़ूद ग्राम बड़ूद में एक ऑनलाइन सेंटर संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजा पिता दिलीप तंवर के विरुद्ध शिकायत मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच सहित अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि आरोपी ने 19 वर्षीय युवती के दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Source link
ऑनलाइन सेंटर संचालक पर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग का केस – Khargone News
RELATED ARTICLES

