Monday, June 1, 2026
Homeबॉलीवुड'ओवर कॉन्फिडेंस दलदल की तरह', पंकज त्रिपाठी ने दी खास सलाह, बताया...

‘ओवर कॉन्फिडेंस दलदल की तरह’, पंकज त्रिपाठी ने दी खास सलाह, बताया एक्टर्स के लिए क्या है सबसे ज्यादा खतरनाक


Last Updated:

पंकज त्रिपाठी ने एक्टर्स के लिए एक खास सलाह दी है. उनका कहना है कि एक्टर्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि आराम की भावना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर यह आराम ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से हो…और पढ़ें

क्रिमिनल जस्टिस 4 सीरीज की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी.

हाइलाइट्स

  • पंकज त्रिपाठी ने एक्टर्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी.
  • ज्यादा आत्मविश्वास हो सकता है खतरनाक.
  • ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

नई दिल्ली. फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन की सफलता का जश्न मना रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक्टर्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी. उनका कहना है कि जब कलाकार सोचने लगे कि अब वह बहुत बड़ा हो गया है और उसे कुछ नया सीखने या सुधारने की जरूरत नहीं, तो यह एक खतरनाक स्थिति है. ऐसा आत्मविश्वास एक दलदल की तरह है, जिससे एक्टर्स को दूर रहना चाहिए.

आईएएनएस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि एक आर्टिस्ट को अपनी एक्टिंग को सरल और आकर्षक बनाने की कोशिश करनी चाहिए. एक्टिंग में ऐसा तरीका अपनाना चाहिए, जो स्क्रीन पर न तो ज्यादा दिखावा लगे, न ही बोरिंग हो. एक्टिंग में सहजता और मेहनत का सही संतुलन होना जरूरी है.

आसान दिखने के लिए करनी पड़ती है मेहनत

उन्होंने आगे कहा, ‘आराम की भावना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर यह आराम ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से हो तो, यह खतरनाक हो सकता है. स्क्रीन पर आसान दिखाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. इसके लिए लगातार सीखते रहने की जरूरत होती है. जब एक्टर सोचने लगे कि अब कुछ नया सीखने की जरूरत नहीं, तो यह खतरनाक स्थिति है.’

बेजान और सहज होने में बारीक अंतर

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘एक्टिंग के बेजान और सहज होने में बहुत बारीक फर्क होता है. अगर एक्टिंग में जान नहीं होगी तो वह फीकी और सुस्त लगेगी. वहीं, अगर एक्टिंग जानदार होगी, तो उसका खास असर और भाव जरूर दिखाई देगा.’

1 घंटे बाद पलट जाती है पूरी कहानी, OTT पर थ्रिलर फिल्म ने काटा बवाल, बॉक्स ऑफिस पर 200 Cr से ज्यादा हुई कमाई

क्राइम थ्रिलर सीरीज है क्रिमिनल जस्टिस

‘क्रिमिनल जस्टिस’ एक क्राइम थ्रिलर और लीगल ड्रामा सीरीज है. यह सीरीज 2008 में बनी ब्रिटेन की इसी नाम की टीवी सीरीज पर आधारित है. शो के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ सुरवीन चावला और श्वेता बसु प्रसाद भी लीड रोल में हैं.

इस ओटीटी पर उठा सकते हैं सीरीज का लुत्फ

‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर बनाया है. इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है. नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

‘ओवर कॉन्फिडेंस दलदल की तरह’, पंकज ने बताया एक्टर्स के लिए क्या है खतरनाक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments