Tuesday, June 16, 2026
Homeबॉलीवुडकरोड़ों की मालकिन होकर भी ऑटो-मेट्रो में घूमती है दीपिका की बेटी!...

करोड़ों की मालकिन होकर भी ऑटो-मेट्रो में घूमती है दीपिका की बेटी! नाना ने किया खुलासा


Last Updated:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्हीं बेटी ‘दुआ’ की लाइफस्टाइल कैसी है और वह आम बच्चों से कितनी अलग है? इस बात का सबसे बड़ा खुलासा खुद दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने किया है. उन्होंने बताया कि सेलिब्रिटी किड होने के बावजूद दुआ को ऑटो-रिक्शा की सवारी करना, मेट्रो में घूमना और लोकल पार्क जाना बेहद पसंद है. इसके साथ ही जानिए कि दीपिका-रणवीर अपनी बेटी की परवरिश कैसे कर रहे हैं और इस स्टार कपल के घर जल्द ही कौन सी बड़ी खुशखबरी आने वाली है!

Zoom

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जब से बेटी ‘दुआ’ का जन्म हुआ है, तब से उनके फैंस इस स्टार कपल की हर एक अपडेट जानने के लिए बहुत बेताब रहते हैं. अब पहली बार दीपिका के पापा और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने अपनी नातिन दुआ और दोनों सुपरस्टार्स के पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर कई प्यारी बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि दीपिका और रणवीर अपनी बेटी की परवरिश खुद अपने हाथों से बहुत अच्छे से कर रहे हैं.

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से एक बातचीत के दौरान प्रकाश पादुकोण ने बताया कि दीपिका और रणवीर अपनी नन्हीं बेटी दुआ के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.

दीपिका-रणवीर पर क्या बोले पापा प्रकाश

उन्होंने कहा कि बिल्कुल, दीपिका मां होने के नाते थोड़ा ज्यादा काम करती हैं, लेकिन रणवीर भी जब अपने काम और शूटिंग से फ्री होते हैं, तो बेटी की देखभाल में बहुत ज्यादा मदद करते हैं. इसके अलावा दोनों के परिवार भी हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं. प्रकाश पादुकोण ने हंसते हुए यह भी माना कि पहले उन्हें समझ नहीं आता था कि नाना-नानी या दादा-दादी अपने बच्चों के बच्चों को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड क्यों रहते हैं, लेकिन अब दुआ के आने के बाद उन्हें यह बात बहुत अच्छी तरह समझ आ गई है.

सेलिब्रिटी बच्ची होने के बाद भी आम बच्चों जैसी परवरिश

प्रकाश पादुकोण ने बताया कि वह दुआ को एक बिल्कुल नॉर्मल और आम बच्चे की तरह बड़ा करना चाहते हैं. इसके लिए वह दुआ को रोजमर्रा की जिंदगी के अनोखे अनुभव देते हैं, जो आमतौर पर स्टार्स के बच्चों को कम ही देखने को मिलते हैं. वह दुआ को मेट्रो की सैर कराते हैं, ऑटो-रिक्शा की सवारी करवाते हैं और शाम को लोकल पार्क में घुमाने भी ले जाते हैं. प्रकाश ने बताया कि दुआ को पैडल ग्राउंड जाना और उनके घर के पास से गुजरने वाली ट्रेन को देखना बहुत पसंद है.

बेहद मिलनसार हैं दुआ

अपनी नातिन की तारीफ करते हुए प्रकाश पादुकोण ने कहा कि दुआ बहुत ही मिलनसार बच्ची है. वह लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाती है और लगभग हर किसी को देखकर ‘हेलो’ बोलती है. बहुत छोटी उम्र से ही माता-पिता के साथ ट्रैवल करने की वजह से उसे लोगों के बीच रहना बहुत पसंद है. वह बहुत जल्दी बड़ी हो रही है और इस समय वह जिंदगी के बहुत ही प्यारे और दिलचस्प फेज में है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments