Tuesday, April 14, 2026
Homeदेशकालकाजी में बुलडोजर एक्शन शूरू, बटला हाउस में लोगों ने खाली किए...

कालकाजी में बुलडोजर एक्शन शूरू, बटला हाउस में लोगों ने खाली किए घर


Live now

Last Updated:

Batla House Bulldozer Action : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में भूमिहीन कैंप की झुग्गियों पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया. उधर बटला हाउस और कालकाजी इलाके में भी आज बुलडोजर एक्शन हो सकता है.

दिल्ली के बटला हाउस और कालकाजी में भी आज बुलडोजर एक्शन की तलवार लटकी हुई है.

दिल्ली में ओखला के बटला हाउस इलाके में आज बुलडोजर एक्शन हो सकता है. DDA ने यहां 26 मई को ही नोटिस चस्पा किया था, जिसके मुताबिक 15 दिन के भीतर लोगों से घर खाली करने के लिए कहा गया. नोटिस में साफ लिखा था कि बुधवार 11 जून को अवैध घरों को तोड़ दिया जाएगा.

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक से मुलाकात करने वाले हैं. इस बैठक में पार्टी के सांसद और प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे. यह बैठक दिल्ली की सियासत और आगामी रणनीतियों के लिए अहम मानी जा रही है.

वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. लालू यादव ने रात 12 बजे केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न शुरू किया. उनकी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

Delhi Bulldozer Action Live: कालकाजी में भूमिहीन कैंप पर भी बुलडोजर एक्शन शुरू

दिल्ली के कालकाजी के पास भूमिहीन कैंप इलाके में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ डीडीए का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. उधर खबर है कि आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी कुछ ही देर में गोविंदपुरी इलाके में पहुंचने वाली है.

Delhi Bulldozer Action Live: बटला हाउस में बुलडोजर एक्शन का पसरा डर, लोगों ने खाली किए अपने घर

बटला हॉउस में खसरा नंबर 279 पर डीडीए की तरफ से दी गई 15 दिनों की मियाद आज खत्म हो गई है. ऐसे में कुछ लोग और खास तौर पर किराएदार मकान खाली करके जाने लगे हैं. उन्हें डर है कि यहां कभी भी बुलडोजर चल सकता है.

Lalu Yadav Birthday : दिल्ली में भी RJD नेता मनाएंगे लालू प्रसाद का जन्मदिन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने रात 12 बजे ही परिवार के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया. इस बीच दिल्ली में आरजेडी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता और नेता 2 बजे उनका जन्मदिन मनाएंगे.

Delhi Bulldozer Action Live: बटला हाउस में भी घर पर आज चल सकता बुलडोजर

दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में आज अवैध मकानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने खसरा नंबर 271 और 279 पर बने मकानों और दुकानों को अवैध घोषित करते हुए 15 दिन पहले नोटिस जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, जिसने 8 मई 2025 को आदेश दिया था कि ध्वस्तीकरण से 15 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है.

Delhi Bulldozer Action Live: गोविंदपुरी में भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर एक्शन शुरू

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में डीडीए की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. डीडीए की जमीन पर कई सालों से अवैध निर्माण कर लोगों ने झुग्गियां और मकान बना लिए थे, जिन्हें कई नोटिस देने के बाद आज खाली कराया जा रहा है. मौके पर स्थानीय प्रशासन जेसीबी मशीनों और बिजली विभाग के साथ पहुंचा है. कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है.

homenation

कालकाजी में बुलडोजर एक्शन शूरू, बटला हाउस में लोगों ने खाली किए घर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments