Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशकिसने RCB को परेड की परमिशन दी? बेंगलुरु भगदड़ पर हाईकोर्ट सख्त,...

किसने RCB को परेड की परमिशन दी? बेंगलुरु भगदड़ पर हाईकोर्ट सख्त, पूछे 9 सवाल


Last Updated:

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई थी. (पीटीआई)

बेंगलुरु. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान इस संबंध में राज्य की कांग्रेस सरकार से 1-2 नहीं, बल्कि कुल 9 सवाल पूछे हैं. गुरुवार को हाईकोर्ट ने जो प्रमुख सवाल पूछे और 10 जून तक उनके जवाब मांगे, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं: जीत का जश्न मनाने का फैसला किसने लिया? किस तरीके से और कब? क्या इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कोई अनुमति मांगी गई थी? और क्या इस तरह के किसी भी खेल आयोजन और समारोह में 50,000 या उससे अधिक की भीड़ को मैनेज करने के लिए कोई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की गई है?

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी एम जोशी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बेंगलुरु में क्रिकेट स्टेडियम त्रासदी के संबंध में न्यायालय द्वारा ली गई स्वतः संज्ञान रिट याचिका के दौरान ये सवाल पूछे थे. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा पूछे गए अन्य प्रश्न थे:
* ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए क्या कदम उठाए गए?
* जनता/भीड़ को कंट्रोल करने के लिए क्या कदम उठाए गए?
* आयोजन स्थल पर क्या मेडिकल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं?
* समारोह के समय उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या के बारे में पहले से कोई आकलन किया गया था?
* क्या घायल व्यक्तियों को आयोजन स्थल पर मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा तुरंत मेडिकल सहायता दी गई थी? यदि नहीं, तो क्यों?
* घायलों को अस्पताल ले जाने में कितना समय लगा?

सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट की स्वतः संज्ञान याचिका और उसके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के कारण ही 6 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा अपने कानूनी सलाहकार ए एस पोन्नाना और राज्य के महाधिवक्ता के एम शशिकिरण शेट्टी के साथ विचार-विमर्श के बाद बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सहित पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

किसने RCB को परेड की परमिशन दी? बेंगलुरु भगदड़ पर हाईकोर्ट सख्त, पूछे 9 सवाल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments