Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकृषि विश्विद्यालय को NAAC में मिली A++ रैंकिंग: अयोध्या में स्थापना...

कृषि विश्विद्यालय को NAAC में मिली A++ रैंकिंग: अयोध्या में स्थापना दिवस में सूर्य प्रताप शाही बोले-8 साल में बनाई नई पहचान – Ayodhya News


विजय पाठक | अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 50वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक चंद्रभानु पासवान, विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह,उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आर.के. पाठक ने ‘जल भरो’ कार्यक्रम के साथ समारोह का शुभारंभ किया।

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया, वहीं मंत्री शाही ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5शिक्षकों और 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले 50 वर्षों में किसानों के हितों, शिक्षा, शोध और नवाचारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से पिछले आठ वर्षों में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति का उल्लेख किया। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में छात्रों की संख्या 3500 है, जो प्रवेश प्रक्रिया के बाद 4000 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय है जिसने NAAC में उच्च ग्रेड प्राप्त किया है।

मंत्री शाही ने कुलपति के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय को और तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2029 तक ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ के लक्ष्य को पूरा करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से कम पानी में अधिक पैदावार वाले कृषि मॉडल विकसित करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार वर्षों से सरकार दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में शामिल होने वाला राज्य का एकमात्र कृषि विवि है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र 2025-26 में 17नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय में नौ देशों के विदेशी छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर रामकठिन सिंह ने कहा कि चावल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने जो प्रगति की है, उसकी पहचान पूरे देशभर में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments