Tuesday, June 16, 2026
Homeबॉलीवुडकैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 3 महीने बाद पहली बार दिखाई...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 3 महीने बाद पहली बार दिखाई बेटे की झलक, नाम भी किया रिवील, जानें क्या मतलब


Last Updated:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा तीन महीने का हो गया है. इस मौके पर कपल ने बेटे की पहली झलक शेयर की है. इस झलक से साथ उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे का नाम रिवील किया.

मुंबई. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा तीन महीने का हो गया है. इस मौके पर कपल ने बेटे की पहली झलक शेयर की है. इस झलक से साथ उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. कैटरीना और विक्की ने ज्वाइंट पोस्ट में बताया कि उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है. कैटरीना और विक्की ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों के हाथ दिख रहे हैं, जो नन्हे बच्चे के हाथ को प्यार से थामे हुए हैं. फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कप प्यार लुटा रहे हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारी रोशनी की किरण. विहान कौशल. दुआएं कबूल हुईं. जिंदगी खूबसूरत है. हमारी दुनिया एक पल में बदल गई. शब्दों से परे आभार.” विहान (Vihaan) का अर्थ सुबह, भोर,या नया आरंभ होता है. जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त, फैंस और फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई देना शुरू कर दिया.

Vickya kaushal son post-
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की पोस्ट.

सबसे पहले परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया, जो हाल ही में खुद भी बेटे की मां बनी हैं. उन्होंने लिखा, “लिटिल बडी!” शिबानी अख्तर, मिलाप जवेरी, सोफी चौधरी समेत कई अन्य सेलिब्रिटी ने कमेंट कर बेटे को आशीर्वाद दिया और कपल को बधाई दी. बतां दे, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 नवंबर पेरेंट्स बने थे.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

कैटरीना-विक्की ने 3 महीने बाद पहली बार दिखाई बेटे की झलक, रखा ये नाम



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments