Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारक्या पाला बदलने जा रहे हैं मुकेश साहनी: X पर लिखा-...

क्या पाला बदलने जा रहे हैं मुकेश साहनी: X पर लिखा- सबका सम्मान करने वाली सरकार बनाएंगे; पोस्टर से महागठबंधन के नेता गायब – Bihar News


महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर जारी खींचतान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन के सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को दू टूक कह दिया है कि अगर आपको महागठबंधन से चुनाव लड़ना है तो उनकी शर्तों के साथ ही चुनाव लड़ना होगा।

.

इसके बाद मुकेश सहनी ने फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर जारी की, जिसमें महागठबंधन का कहीं कोई जिक्र नहीं है। जबकि इसी तरह का एक पोस्ट सहनी ने तीन दिन पहले जारी किया था, उसमें महागठबंधन सरकार का जिक्र था।

इसके बाद देर शाम तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो जारी करते हुए आईपी गुप्ता ने एक्स पर लिखा, ‘पहली मुलाकात है, मिला मजबूत साथ है। शाम भी खास है, वक्त भी खास है, मुझको एहसास है। इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए, मैं तेरे पास हूं, तू मेरे पास है।’

हालांकि फेसबुक पोस्ट के 4 घंटे बाद मुकेश सहनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बयान जारी कर कहा है कि ‘महागठबंधन अटूट है। हम लोग महागठबंधन के साथ हैं।’

अब देखिए पोस्टर…

सहनी के नेता ने कहा- हमें चुप रहने के लिए बोला गया है

दैनिक भास्कर ने जब इस मामले में वीआईपी नेताओं से बात की तो उन्होंने बताया, ‘हमारे हाथ को बांध दिए गए हैं। बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन अभी कुछ भी बोलने से मना किया गया है।’

मुलाकात के 2 मायने निकाले जा रहे हैं

1. सहनी अगर साथ छोड़ते हैं, आईपी गुप्ता को ईबीसी चेहरे के तौर महागठबंधन में आगे बढ़ाया जा सकता है। 2. आईपी गुप्ता के नाम पर मुकेश सहनी को हिदायत दी गई है।

तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता से मुलाकात की।

तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता से मुलाकात की।

NDA की इमरजेंसी बैठक

महागठबंधन के इस अपडेट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सहयोगी दलों की एक आपात बैठक दिल्ली में बुलाई। हालांकि इस बैठक में क्या-क्या बात हुई इसकी जानकारी फिलहाल किसी नेता की तरफ से नहीं दी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो एक चर्चा सहनी के नाम पर ही हुई है। अगर सहनी महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में आते हैं तो सभी दलों को अपने-अपने हिस्से की सीटें मुकेश सहनी को देनी होगी।

गठबंधन पर दिल्ली में होगा अंतिम निर्णय

वहीं बिहार के बाद अब महागठबंधन की फाइनल मीटिंग दिल्ली में होगी। तेजस्वी यादव और लालू यादव रविवार सुबह को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चर्चा इस बात की हो रही है कि बिहार में बात नहीं बनने के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस और राजद के टॉप लिडरशिप की एक बैठक होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments