Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: ASI ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़,...

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: ASI ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़, पुष्कर मेले में आई 1 करोड़ की घोड़ी, मगरमच्छ को गोद में लेकर घूमा – Rajasthan News


.

आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है। यहां रक्षा मंत्री ने सैनिकों को अपने हाथों से नाश्ता करवाया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. रक्षा मंत्री ने जवानों को अपने हाथों से नाश्ता कराया राजस्थान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नमन सेंटर, सैनिक यात्री मित्र और इक्विपमेंट हेल्पलाइन एप की शुरुआत की। रक्षा मंत्री आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जैसलमेर आए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा- देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान राष्ट्र की शान हैं। पूरी खबर पढ़ें

2. बीकानेर पूर्व राजपरिवार में प्रॉपर्टी विवाद, जूनागढ़ पहुंची राज्यश्री को बाहर ही रोका बीकानेर पूर्व राजघराने का प्रॉपर्टी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बीकानेर शहर स्थित जूनागढ़ किले में शुक्रवार को मंदिर दर्शन करने पहुंची राज्यश्री कुमारी (अंतरराष्ट्रीय शूटर) को गेट पर ही रोक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

3. अलवर में ASI ने मैनेजर को थप्पड़ मारा अलवर में एएसआई ने इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर और उनके पिता के साथ मारपीट की। गाली-गलौज भी की। ASI ने मैनेजर को थप्पड़ भी जड़ दिया, जिससे उसके मुंह से खून आने लगा। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे एनईबी थाने से महज 50 मीटर दूर हुई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

4. अलवर में डॉक्टर को बंधक बनाकर पीटा अलवर में डॉक्टर को आरटीओ ऑफिस के पास बुलाकर एक महिला और दो युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने डॉक्टर के कपड़े फाड़े, मारपीट की और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांगी। पूरी खबर पढ़ें

5. जैसलमेर बस-अग्निकांड में एसी की वायरिंग से फैली थी आग जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर 14 अक्टूबर को हुए बस ​अग्निकांड की एफएसएल रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बस में आग एसी की खराब वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इस दौरान कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस से लोगों का दम भी घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. पुष्कर-मेले में पहुंची 1 करोड़ की नगिना विश्वभर में प्रसिद्ध पुष्कर का पशु मेला शुरू हो चुका है। मेले में 1 करोड़ की घोड़ी ‘नगिना’ भी पहुंची है। नगिना देशभर में फेमस घोड़ा दिलबाग की बेटी है। पूरी खबर पढ़ें

7. टेप से मुंह बांधकर बुजुर्ग की हत्या बीकानेर में गुरुवार रात टेप से मुंह बांधकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वहीं पेस्टिसाइड छिड़क कर अन्य परिजनों को बेहोश कर दिया। यही नहीं, बदमाश बाड़े में बंधी 30 से ज्यादा भेड़-बकरियां चोरी कर ले गए। घटना छत्तरगढ़ थाना इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें

8. कोटा में MBBS की छात्रा ने सुसाइड किया कोटा में एमबीबीएस की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी परीक्षाएं चल रही थीं और एक पेपर खराब होने के बाद से वह डिप्रेशन में थी। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र के आकाशवाणी कॉलोनी की है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. कोटा में मगरमच्छ को गोद में लेकर घूमता रहा युवक कोटा में एक कॉलोनी में घुसे 3-4 फीट के मगरमच्छ को कुछ युवकों ने पीटा और फिर उसका मुंह टेप से बांध दिया। युवकों ने वन विभाग को सूचना देने के बजाय खुद ही उसे पकड़ने की कोशिश की। युवकों ने मगरमच्छ के साथ वीडियो बनाते हुए हंसते-मजाक करते रहे। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास

10. आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन

25 अक्टूबर को जैसलमेर में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन है। इस बार की कॉन्फ्रेंस को सेना ने “Year of Reforms” (सुधारों का वर्ष) का हिस्सा बताया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments