Tuesday, April 14, 2026
Homeफूडक्या है कोलकाता का मशहूर तेलेभाजा, घर में यूं ही चुटकियों में...

क्या है कोलकाता का मशहूर तेलेभाजा, घर में यूं ही चुटकियों में बना सकते हैं, एक बार खा लिए तो बार-बार बनाएंगे, जानें रेसिपी


Last Updated:

Telebhaja Recipe: कोलकाता का मशहूर तेलेभाजा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बंगाली स्नैक है, जिसे चाय के साथ खाना खास मजा देता है. इसे बनाने के लिए बैंगन, आलू, प्याज या अपनी पसंद की सब्जियों को बेसन और चावल क…और पढ़ें

क्या है कोलकाता का मशहूर तेलेभाजा, घर में यूं ही चुटकियों में बना सकते हैंकोलकाता तेलेभाजा रेसिपी
How to Make Crispy Telebhaja: कोलकाता की गलियों में शाम होते ही एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. बड़े से कड़ाह में गरम तेल खौलता है, और उसमें अलग-अलग बैटर में लिपटी सब्जियां जैसे बैंगन, आलू, प्याज या केले के फूल डाले जाते हैं. तेल में पड़ते ही इनकी छन-छन की आवाज पूरे माहौल में खुशबू और भूख का स्वाद घोल देती है. इस क्रिस्पी, चटपटी और मजेदार डिश को बंगाल में तेलेभाजा कहा जाता है. यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो बारिश की बूंदों के साथ या ठंडी शाम में गरम चाय के साथ खाने में लाजवाब लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह हर घर में पसंद किया जाता है. तेलेभाजा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि एक अहसास है जो हर बाइट में आपको बंगाल के स्वाद और खुशबू का अनुभव कराता है. इसकी खासियत है कि यह सस्ता, पेट भरने वाला और बहुत टेस्टी होता है. अगर आप घर पर इसे बनाना चाहते हैं, तो सही बैटर और फ्राई करने की तकनीक से आप भी बाजार जैसा स्वाद पा सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं तेलेभाजा

  • बैंगन, आलू, प्याज, केले का फूल या अपनी पसंद की सब्जी
  • 1 कप बेसन
  • 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच अजवाइन (ऑप्शनल)
  • पानी जरूरत अनुसार
  • तेल तलने के लिए
    • 1. सबसे पहले सब्जियों को धोकर पतले स्लाइस या मनचाहे आकार में काट लें.
    • 2. एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें.
    • 3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद और मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें. बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
    • 4. एक गहरे कढ़ाही में तेल गरम करें.
    • 5. कटे हुए सब्जियों को बैटर में डुबोएं और गरम तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
    • 6. तले हुए तेलेभाजा को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
    • 7. गरमा-गरम तेलेभाजा को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
    खास टिप्स जिससे बने परफेक्ट तेलेभाजा

  • बैटर में चावल का आटा डालने से तेलेभाजा ज्यादा क्रिस्पी बनता है.
  • सब्जियों को फ्राई करने से पहले तेल का तापमान अच्छा होना चाहिए, वरना वे ऑयली हो जाएंगी.
  • अजवाइन डालने से पाचन में आसानी होती है और फ्लेवर भी बढ़ता है.
  • अगर बैंगन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें नमक लगे पानी में 10 मिनट भिगोकर रखें, इससे तलने के बाद वे सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं.
  • तेलेभाजा का असली मजा तब आता है जब इसे गरमा-गरम चाय के साथ बारिश के मौसम में खाया जाए. यह स्नैक बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम और स्वाद में ऐसा कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करे. आप इसे घर पर मिनटों में बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ कोलकाता की स्ट्रीट फूड वाली फील ले सकते हैं.

    न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
    homelifestyle

    क्या है कोलकाता का मशहूर तेलेभाजा, घर में यूं ही चुटकियों में बना सकते हैं



    Source link

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments