Last Updated:
Soya Chap Biryani Recipe: ठंड के दिनों में गरमा-गरम बिरयानी का स्वाद हर किसी को भाता है. ऐसे में अगर आप चिकन, मटन, अंडे की बिरयानी खाकर बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें सोयचाप की बिरयानी. ये स्वाद में जबरदस्त होती है. जानिए रेसिपी.
इसके लिए आपको सबसे पहले बाजार से सोया चाप लाना होगा. इसके बाद उसे गर्म पानी में उबाल लें और छोटे-छोटे पीस में काट लें. इसके बाद एक कढाई चढ़ाएं, इसमें तेल डालें और सोया चाप को हल्का फ्राई करके और फिर इसको दही, मलाई और लाल मिर्च व थोड़ा नमक के साथ मैरिनेट करके अलग रख लें.

इसके बाद आपको मसाला तैयार करना है. मसाला तैयार करने के लिए सारे खड़े मसाले हल्दी, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला, प्याज व टमाटर यह सारी चीजों को लेकर अच्छे से मक्सी में ब्लेंड कर लें और फिर इसे कढ़ाही में तेल डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.

जब यह फ्राई हो जाए तो इसमें आपको सोयाचाप डाल देना है. लेकिन ध्यान रखना है इसे पूरा फ्राई नहीं बल्कि 50% ही फ्राई करना है. क्योंकि, बाकी का 50% यह बिरयानी के साथ पकता है. इसीलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना है, आधा पकाकर इसे अलग रख लें.

अब आपको बिरयानी के लिए चावल लेना है. आप बिरयानी वाला विशेष चावल ले सकते हैं. चावल को खड़े मसाले के साथ पका लें और फिर इसे ठंडा करें और अलग करके रखें, ताकि इसकी लेयर बैठाने में आपको मदद मिले.

इसके बाद आपको एक बड़ा पतीला लेना है. जिसमें सबसे नीचे जो आपने सोया चाप मसाला मिक्स तैयार करके रखा है वह थोड़ा सा डालें, फिर इसके ऊपर चावल की लेयर डालें और इसमें केसर वाला दूध और थोड़ा सा बिरयानी मसाला भी डालें. इसके बाद फिर से सोया चाप मसाला डालें, इस तरीके से कम से कम दो-तीन लेयर रिपीट करें.

सबसे ऊपर वाले लेयर में आपको दो बड़े चम्मच घी डालना है. मिक्स मसाला, थोड़ा कटा हुआ धनिया पत्ता, थोड़ा कटा हुआ पुदीना पत्ता, थोड़ा सा केसर, थोड़ा केसर वाला दूध (जैसे चार चम्मच), यह सब डालकर बढ़िया से ढक दें. ऐसा ढके की कहीं से भी गैस बाहर ना आ पाए.

इसके बाद इस पतीले को एक तवा के ऊपर रखें और गैस की आंच धीमी कर दें और कम से कम 2 घंटे के लिए इसे भूल जाएं. यह जलने वाला नहीं है. फिर आप देखे 2 घंटे के बाद क्या शानदार सोया चाप बिरयानी बनकर तैयार होती है. इसमें हर मसाले का फ्लेवर आएगा. याद रहे चावल भी हाफ कुक्ड ही हो क्योंकि बाकी का यहां पकता है.

