Saturday, June 20, 2026
Homeबिज़नेसखत्म हुआ इंतजार, पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

खत्म हुआ इंतजार, पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी


नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के करीब 9 करोड़ किसानों को बड़ा तोहफा दिया. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार (20 जून) को क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर हो गई है.

बिजली की रफ्तार से हो रहे हैं फैसले

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल में दशकों तक पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने जो गड्ढे बनाए, उन्हें भरने के लिए डबल इंजन सरकार ने सुपरफास्ट गति से काम करना शुरू कर दिया है. बिजली की रफ्तार से फैसले हो रहे हैं. रुकी हुई योजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में आज यहां सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है.”

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 23वीं किस्त जारी

देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है. पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 23वीं क‍िस्‍त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 जून) को पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्‍वर से 9.44 करोड़ क‍िसानों के अकाउंट में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं.

पश्चिमबंग दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमबंग दिवस समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे.

यूपी में बिना फार्मर आईडी भी मिलेंगे पैसे 

अभी तक यही माना जा रहा था कि पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा उन्‍हीं किसानों को मिलता है, जिनकी फार्मर आईडी बनी हुई है. लेकिन, यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में उन किसानों को भी 23वीं किस्‍त दी जाएगी , जिनकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है. आज यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में  2 हजार की रकम आ सकती है. प्रदेश में कुल 4,352 करोड़ रुपये किसान सम्‍मान निधि के तहत डाले जाएंगे.

 

 

कहां से निकाल सकेंगे पैसे

अगर आपको भी किसान सम्‍मान निधि के तहत आज 2 हजार रुपये की रकम मिलती है तो यह पैसा बहुत आसानी से निकाल सकते हैं. खाते में पैसे आने के बाद आप DigiPay अथवा DigiPayLite के जरिये निकासी कर सकते हैं. आपको पैसे निकालने के लिए ज्‍यादा दिक्‍कत भी नहीं आएगी और नजदीकी एफपीओ अथवा पीएसीएस पर जाकर अपना पैसा निकाल सकते हैं.

यूपी बिहार में कितने किसानों को फायदा 

यूपी में 2.88 करोड़ किसानों ने पीएम किसान सम्‍मान निधि के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है. पिछली बार की 22वीं किस्‍त के लिए प्रदेश के 2.18 करोड़ किसानों को निधि का पैसा मिला था. माना जा रहा है कि इस बार 50 लाख से ज्‍यादा किसानों को यूपी में झटका लग सकता है और उनके खाते में निधि का पैसा नहीं आएगा. इन किसानों ने फॉर्मर आईडी अभी तक नहीं बनवाई है. बिहार में भी इस योजना के तहत 73 लाख से ज्‍यादा किसान अपना लाभ ले रहे हैं. 22वीं किस्‍त में बिहार के 73.34 लाख किसानों को पैसे मिले थे. हालांकि, माना जा रहा है कि इस बार 34 हजार लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं.

 

अब तक 4.28 लाख करोड़ खर्च

किसान सम्‍मान निधि के तहत अभी तक सरकार ने किसानों के खाते में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये डाले हैं. इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की रकम तो सिर्फ महिला किसानों के खाते में डाली गई है. 20 जून को 23वीं किस्‍त के तहत भी देशभर के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में निधि का पैसा डाला जाएगा.

कितने बजे खाते में आएगा पैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जनता को संबोधित करेंगे और उसके तत्‍काल बाद योजना का पैसा खाते में आना शुरू हो जाएगा. माना जा रहा है कि शाम 4 बजे के बाद किसान सम्‍मान निधि का पैसा किसानों के खाते में आना शुरू हो जाएगा. सरकार ने देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी को इस काम में मदद करने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों समय पर और आसानी से उनकी किस्‍त का पैसा खाते में मिल जाए.

सालभर में कितने पैसे मिलते हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत सरकार हर साल तीन किस्‍तों में पैसे डालती है. हर किस्‍त 2-2 हजार की होती है तो कुल मिलाकर 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं. यह पैसा हर महीने के लिए 500 रुपये की दर से दिया जाता है और 4 महीने का पैसा एकसाथ खाते में आता है. इस बार देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में किस्‍त आएगी, जिस पर सरकार का करीब 18,880 करोड़ रुपये खर्च होगा.

इस बार जल्‍दी आ गया पैसा

देश के करीब साढ़े 9 करोड़ किसानों को इस बार पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा पाने के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. 20 जून को आने वाली 23वीं किस्‍त चालू वित्‍तवर्ष की पहली तिमाही की किस्‍त होगी, जो तिमाही समाप्‍त होने से पहली ही खाते में आ जाएगी. पिछले साल पहली तिमाही का पैसा किसानों को अगस्‍त में जाकर मिला था. हालांकि, पिछले वित्‍तवर्ष की आखिरी तिमाही का पैसा भी समय से पहले 13 मार्च को ही आ गया था.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments