Friday, August 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजीपुर में हर बुधवार लगेगा बिजली समाधान कैंप: उपभोक्ताओं की समस्याओं...

गाजीपुर में हर बुधवार लगेगा बिजली समाधान कैंप: उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निस्तारण – Ghazipur News




गाजीपुर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब प्रत्येक बुधवार को मेगा उपभोक्ता समाधान कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने इसकी शुरुआत करने का निर्णय लिया है। ये कैंप जिले के चारों विद्युत वितरण खंड कार्यालयों – आमघाट, लालदरवाजा, सैदपुर और जमानिया में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें बिल में त्रुटि होने पर बिल रिवीजन, खराब मीटर बदलने, विद्युत भार (लोड) बढ़ाने और विद्युत चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण जैसी समस्याओं का समाधान शामिल है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मेगा कैंप में विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक बुधवार को अपने संबंधित विद्युत वितरण खंड कार्यालय में आयोजित कैंप में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments