Saturday, June 13, 2026
Homeदेशगुड़गांव में बाढ़ के हालात? ऑफिस और स्कूलों के लिए DDMA ने...

गुड़गांव में बाढ़ के हालात? ऑफिस और स्कूलों के लिए DDMA ने दी ये सलाह


Last Updated:

गुरुग्राम में भारी बार‍िश को देखते हुए भारतीय मौसम व‍िभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इतनी भारी बार‍िश और जलभराव को देखते हुए डीडीएमए गुड़गांव ने भी स्‍कूलों, प्राइवेट संस्‍थानों और कॉरपोरेट ऑफ‍िसों …और पढ़ें

गुड़गांव में बाढ़ के हालात? ऑफिस और स्कूलों के लिए DDMA ने दी ये सलाहgurgaon rainfall, gurgaon heavy rain, gurugram barish, gurugram ddma, gurgaon offices work from home
Gurgaon heavy rainfall orange alert: गुरुग्राम में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी गुरुग्राम ने हालातों को देखते हुए कॉरपोरेट ऑफिसों, स्कूलों और कॉलेजों के लिए एडवाइजरी जारी की है. गुरुग्राम में सोमवार को हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और अधिकांश कॉलोनियों में पानी जमा हो गया है.

सोमवार को गुरुग्राम में दोपहर बाद 3 बजे से लेकर 7 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई है.ऐसे में शहर में 100 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इतना ही नहीं भारतीय मौसम विभाग ने भी मंगलवार 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पार्लर और सलून से भी हो सकता है आई-फ्लू, दो चीजें खतरनाक, एम्स डॉ. बोलीं, बरतें सावधानी

मौसम विभाग के अनुमान और बारिश के स्तर को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के सभी कॉरपोरेट ऑफिसों और प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस के लिए सलाह जारी की है. डीडीएमए ने कहा कि मंगलवार को सभी दफ्तर अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के बजाय वर्क फ्रॉम होम करवाएं. वहीं जिले के सभी स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाएं और स्कूलों में बच्चों को न बुलाएं.

बता दें कि भारी बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में भी बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. यमुना खतरे के निशान के आसपास बह रही है. हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी तरह की तैयारी होने की बात कही है.

authorimg

priya gautamSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें

homeharyana

गुड़गांव में बाढ़ के हालात? ऑफिस और स्कूलों के लिए DDMA ने दी ये सलाह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments