Tuesday, November 3, 2026
Homeराज्यदिल्लीछत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: यूपी में...

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: यूपी में 8°C तक लुढ़का पारा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ओले गिरे


  • Hindi News
  • National
  • UP Weather Update: Temperature Drops | Uttarakhand Hailstorm & Rain Alert

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक 9 जिलों के यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। अवध और पश्चिमी यूपी में धूप कमजोर होने लगी है। दिन के पारे में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

हिमाचल के कुल्लू-मनाली और लाहुल में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। तस्वीर कुल्लू की है।

हिमाचल के कुल्लू-मनाली और लाहुल में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। तस्वीर कुल्लू की है।

अलवर में रात को सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह खेतों में ओस की बूंदें भी नजर आने लगी हैं।

अलवर में रात को सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह खेतों में ओस की बूंदें भी नजर आने लगी हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल में घना कोहरा छाया हुआ है।

उत्तराखंड के नैनीताल में घना कोहरा छाया हुआ है।

वाराणसी में सोमवार सुबह 7 बजे घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई।

वाराणसी में सोमवार सुबह 7 बजे घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments