मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात की। सीएम ने एक-एक पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समा
.
सीएम योगी बोले- स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिकता से किया जाए। पुलिस से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त, एडीजी, एसएसपी और एसपी हर शिकायत की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें और कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई न हो।
50 से अधिक फरियादी पहुंचे, सभी को मिला आश्वासन
सोमवार के जनता दर्शन में 50 से अधिक पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें जमीनी विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित कई प्रकरण शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने हर फरियादी से मिलकर उनकी बात सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि शिकायतों की गंभीरता को समझते हुए समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों को भी मिला भरोसा
इस दौरान कुछ पीड़ितों ने अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इलाज और आपात स्थितियों में सरकार नियमित रूप से सहायता प्रदान कर रही है। पीड़ितों को निर्देश दिया गया कि वे अपना चिकित्सकीय एस्टिमेट उपलब्ध कराएं, सरकार उनकी मदद करेगी।

