Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली मानव खोपड़ी: पुलिस ने 1...

नर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली मानव खोपड़ी: पुलिस ने 1 किमी तक की सर्चिंग, धड़ नहीं मिला, जांच के लिए भोपाल भेजी जाएगी – narmadapuram (hoshangabad) News



नर्मदापुरम के ग्राम मगरिया में नर्मदा और तवा नदी किनारे स्थित एक खेत में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक सालिकराम तिवारी ने सोमवार सुबह 7 बजे सिंचाई के दौरान इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची माखननगर पुलिस ने धड़ तलाशने के लि

.

सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके और एसआई अशोक बरबड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव को भी मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि खोपड़ी काफी पुरानी है और कंकाल बन चुकी है, हालांकि उससे अभी भी बदबू आ रही थी।

जांच के लिए भोपाल भेजी जाएगी खोपड़ी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खोपड़ी पुरुष की है या महिला की। इसकी पहचान और विस्तृत जांच के लिए इसे गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) भोपाल भेजा जाएगा। वहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जानवरों द्वारा खींचकर लाने की आशंका पुलिस के मुताबिक, सालिकराम तिवारी का खेत नर्मदा और तवा नदी के किनारे है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शव का जलदाग (नदी में विसर्जन) या दफन किया गया होगा, जिसे कुत्ते या अन्य जानवर खींचकर खेत तक ले आए होंगे। फिलहाल पुलिस सभी एंगल्स पर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments