Sunday, June 14, 2026
Homeबॉलीवुडजब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था सबके सामने...

जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था सबके सामने थप्पड़, एक्ट्रेस ने किया था ये काम


Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक अमरीश पुरी और बेहतरीन एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है. फिल्म ‘भूमिका’ के एक सीन को असली दिखाने के लिए अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को सचमुच थप्पड़ मार दिया था.सेट पर क्या हुआ था और खुद अमरीश पुरी ने इस पर क्या सफाई दी थी, जानिए इस पूरी रिपोर्ट में.

Zoom

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी और अपनी सादगी व बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर स्मिता पाटिल से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला किस्सा इन दिनों चर्चा में है. फिल्म ‘भूमिका’ की शूटिंग के दौरान एक सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जोरदार असली थप्पड़ जड़ दिया था.

खास बात यह थी कि स्मिता पाटिल को इस बात का अंदाजा भी नहीं था. खुद अमरीश पुरी ने एक पुराने इंटरव्यू में इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए इसके पीछे की असली वजह बताई थी.

डायरेक्टर की डिमांड और अमरीश पुरी का आइडिया

दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने मशहूर टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में इस राज से पर्दा उठाया था. उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्हें स्मिता पाटिल को घर से बाहर जाने से रोकना था और गुस्से में उन पर हाथ उठाना था. फिल्म के डायरेक्टर श्याम बेनेगल चाहते थे कि यह सीन बिल्कुल असली लगे और इसमें कोई दिखावा न हो. बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमरीश पुरी के दिमाग में एक आइडिया आया.

बिना बताए मार दिया असली थप्पड़

अमरीश पुरी ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले डायरेक्टर श्याम बेनेगल से पूछा कि क्या वह सीन के दौरान सचमुच स्मिता पाटिल को थप्पड़ मार सकते हैं, ताकि उनके चेहरे के हाव-भाव एकदम नेचुरल लगें. डायरेक्टर को यह बात पसंद आ गई और उन्होंने हां कह दिया. इसके बाद जैसे ही कैमरा रोल हुआ, अमरीश पुरी ने अचानक स्मिता पाटिल को सच में थप्पड़ मार दिया. चूंकि स्मिता पाटिल को इस बारे में पहले से कुछ नहीं पता था, इसलिए वह हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर आया डर और दर्द पूरी तरह असली था.

16 फिल्मों में साथ किया काम

यह यादगार सीन फिल्म ‘भूमिका’ का था, जो मशहूर मराठी एक्ट्रेस हंसा वाडकर की बायोग्राफी पर आधारित थी. इस फिल्म में अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल के अलावा नसीरुद्दीन शाह और अमोल पालेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी थे. आपको बता दें कि अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इन दोनों स्टार्स ने अपने पूरे करियर में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 16 फिल्मों में साथ काम किया था. उनकी पहली फिल्म ‘निशांत’ थी और दोनों आखिरी बार फिल्म ‘वारिस’ में साथ नजर आए थे.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments