Monday, August 3, 2026
Homeबॉलीवुडजब शाहरुख खान की दीपावली पार्टी में आया जादूगर, 1 मैजिक ट्रिक...

जब शाहरुख खान की दीपावली पार्टी में आया जादूगर, 1 मैजिक ट्रिक से दंग हो गए थे आमिर खान


Last Updated:

शाहरुख खान और गौरी खान की 2017 दिवाली पार्टी में आमिर खान, कुणाल कोहली समेत कई सितारे पहुंचे थे, जहां जादूगर करण सिंह की कार्ड ट्रिक ने सभी को हैरान कर दिया. आमिर खान ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की थी.

शाहरुख खान की यादगार पार्टी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारे हर साल दिवाली पर अपने करीबियों और दोस्तों के नाम पार्टी करते हैं, जिसमें तमाम बड़े सितारे शिरकत करते हैं. अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान अपनी पार्टियों के लिए मशहूर हैं. ऐसी ही एक पार्टी शाहरुख खान ने 2017 में अपने घर पर रखी थी, जहां आमिर खान सहित इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे.

शाहरुख खान और गौरी खान ने इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया था. आमिर खान से लेकर कुणाल कोहली तक, इस पार्टी के मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे. इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए शाहरुख और गौरी ने एक मशहूर जादूगर करण सिंह को गेस्ट के मनोरंजन के लिए बुलाया था. यहां आमिर खान उनका जादू देख हैरान रह गए थे. पार्टी में करण सिंह ने अपनी जादुई कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. खास तौर पर उन्होंने एक कार्ड ट्रिक के जरिए शाहरुख खान और आमिर खान को हैरत में डाल दिया. इस ट्रिक की बारीकियों को आमिर ने बड़े उत्साह के साथ वहां मौजूद गौरी खान, कुणाल कोहली और अन्य मेहमानों के साथ साझा किया.

जादूगर करण की ट्रिक ने किया हैरान
आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जादूगर करण ने उनसे एक कार्ड के बारे में सोचने को कहा, जबकि शाहरुख से एक नंबर चुनने को कहा गया. आमिर ने पान का बादशाह और शाहरुख ने नंबर 24 चुना. इसके बाद जब 24वां कार्ड ताश की गड्डी से निकाला गया, जिसे जादूगर ने छुआ तक नहीं था, वह वही पान का बादशाह निकला. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,  आमिर खान यह देख हैरान रह गए, उनके चेहरे का भाव इस बात का सबूत था कि वह करण की इस कला से कितने प्रभावित थे. शाहरुख भी इस जादू को देखकर पूरी तरह चकित थे.

शाहरुख-आमिर ने की तारीफ
शाहरुख खान की इस शानदार दीपावली पार्टी के बाद जादूगर करण सिंह ने अपने फेसबुक हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान इस ट्रिक को मेहमानों के सामने उत्साह से बता रहे थे. करण ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा था, ‘नया वीडियो. मैंने लोगों के पासवर्ड का पता लगाने में अपनी पहचान बनाई है. जादूगरों के बीच मैंने एक कार्ड ट्रिक से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है. इसे शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों को दिखाना और उनकी तारीफ सुनना बहुत ही सम्मानजनक है.’

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जब शाहरुख की दीपावली पार्टी में आया जादूगर, 1 मैजिक ट्रिक से दंग हो गए थे आमिर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments