Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में चार दिन बाद मानसून की एंट्री: सुबह से कई...

जयपुर में चार दिन बाद मानसून की एंट्री: सुबह से कई इलाकों में हुई हल्की बारिश; अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बरसात – Jaipur News




राजस्थान में आज मानसून की एंट्री हो गई। मानसून जयपुर तक आ गया है। जयपुर में बीती रात से हल्की बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है। अमूमन जयपुर में मानसून के आने का समय 30 जून के आसपास का रहता है, लेकिन इस बार मानसून 2 जुलाई को जयपुर में प्रवेश किया है। वहीं झालावाड़, कोटा, बूंदी, भरतपुर, बारां, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक और अलवर जिलों में मानसून ने प्रवेश किया है बीती रात से जयपुर, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। हवा में ठंडक और घने बादल छाने से गर्मी और उमस में भी कमी आई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज राज्य के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। तीन-चार दिन बाद मानसून की एंट्री जयपुर में इस साल मानसून ने तीन-चार दिन की देरी से एंट्री की है। इसके पहुंचने के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू होगा। पहले हफ्ते में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। दूसरे हफ्ते में भी मानसून सक्रिय रहेगा। तीसरे और चौथे हफ्ते में मानसून कमजोर रह सकता है। इस कारण गर्मी-उमस बढ़ सकती है। जयपुर के इन इलाकों में 24 घंटे में हुई बारिश अब तक 32 फीसदी बारिश कम मानसून के इस सीजन में जयपुर जिले में अब तक औसत से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। जयपुर में 1 जून से अब तक कुल 70.7MM सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार केवल 48.3MM ही बारिश हुई। है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments