Wednesday, July 1, 2026
Homeफूडजुलाई की गर्मी में पिएं कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी, जानें आसान रेसिपी

जुलाई की गर्मी में पिएं कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी, जानें आसान रेसिपी


Last Updated:

घर पर सिर्फ दूध, कॉफी, चीनी, आइस क्यूब और आइसक्रीम से बनाएं कैफे स्टाइल क्रीमी और झागदार कोल्ड कॉफी. जानिए 5 मिनट में तैयार होने वाली आसान रेसिपी, जो गर्मी में देगी ताजगी और शानदार स्वाद.

जुलाई का महीना शुरू होते ही लोग ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं, ऐसे में कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी हर किसी की पहली पसंद बन जाती है, लेकिन अब आपको इसके लिए बाहर जाने या ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं.

बेहद आसान इंग्रेडिएंट्स और कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली यह कोल्ड कॉफी स्वाद में किसी कैफे से कम नहीं होती. इसकी रेसिपी बता रही हैं शेफ गुड़िया कुमारी. घर पर कोल्ड कॉफी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती.

बस दूध, कॉफी, चीनी, आइस क्यूब और आइसक्रीम जैसी नॉर्मल इंग्रेडिएंट्स से आप इसे तैयार कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली हर चीज आसानी से आपके किचन में उपलब्ध होती है. इसीलिए यह रेसिपी और भी आसान बन जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस ड्रिंक को बनाने की शुरुआत कॉफी और चीनी को मिक्सी में डालकर की जाती है. इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें, ताकि कॉफी और चीनी पूरी तरह घुल जाए. यह पहला स्टेप बहुत इंपोर्टेंट है, क्योंकि यही आपके ड्रिंक का बेस तैयार करता है.

साथ ही स्वाद को बैलेंस करता है. इसके बाद इसमें आइस क्यूब्स डालकर फिर से ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और झागदार न हो जाए, तब तक इसे ब्लेंड करते रहना है. अगले स्टेप में इसमें बचा हुआ दूध डालकर एक बार फिर से ब्लेंड करना है.

इससे कॉफी का फ्लेवर बैलेंस होता है और ड्रिंक की क्वांटिटी भी बढ़ जाती है. इसके बाद इसमें आइसक्रीम डालकर अंतिम बार ब्लेंड किया जाता है. आइसक्रीम डालने से स्वाद और भी रिच और डेजर्ट जैसे हो जाती है. तैयार कोल्ड कॉफी को एक ग्लास में डालकर सर्व करने के लिए रेडी करें.

सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा आइसक्रीम डालकर गार्निश कर लें. इससे यह देखने में और भी आकर्षक लगती है. चाहें तो इसके ऊपर चॉकलेट सॉस डालकर इसका फ्लेवर और प्रेजेंटेशन दोनों को और बेहतर बनाया जा सकता है.

तैयार कोल्ड कॉफी को एक ग्लास में डालकर सर्व करने के लिए रेडी करें. सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा आइसक्रीम डालकर गार्निश कर लें. इससे यह देखने में और भी आकर्षक लगती है. चाहें तो इसके ऊपर चॉकलेट सॉस डालकर इसका फ्लेवर और प्रेजेंटेशन दोनों को और बेहतर बनाया जा सकता है.

इस आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी के साथ अब आप घर बैठे ही कैफे जैसा फीलिंग ले सकते हैं. खासकर जुलाई के महीने में यह कोल्ड कॉफी आपको ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी देती है, ऐसे में अगली बार जब भी आपका मन कुछ खास पीने का हो, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद उठाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments