बूंदी में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आग” के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। हिंडोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिंडोली थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने इसे अंजाम दिया। पुलिस टीम ने रात में NH-148डी हाईवे पर नैनवां रोड स्थित अमरत्या तिराहा के पास गश्त के दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार 2 युवकों के पास से2 अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लविश उर्फ लोंटया (20) पुत्र रमेश कुमार पाराशर, निवासी पाराशर मोहल्ला देई और दिनेश (23) पुत्र फोरूलाल, निवासी माताजी का झोंपड़ा देई, थाना देई शामिल है। दोनों के पास हथियारों का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
Source link

