Wednesday, April 29, 2026
Homeएजुकेशनजूनियर एग्जीक्यूटिव समेत इन पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और...

जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत इन पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? जान लें


नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 मई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इसकी चयन प्रक्रिया से भिज्ञ हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

रिक्ति विवरण 

जूनियर एग्जीक्यूटिव: 210 पद

सेक्रेटरी: 8 पद

एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 32 पद

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के कई तरीके शामिल हो सकते हैं, जैसे: एप्लीकेशन की स्क्रीनिंग (संबंधित काम के अनुभव के वर्षों, शैक्षिक योग्यता आदि के आधार पर), लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस-आधारित चर्चा, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू आदि। अपनाई जाने वाली चयन प्रक्रिया, किसी खास प्रोफ़ाइल के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के  लिए आवेदन करने वाले सामन्य, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये की एक नॉन-रिफंडेबल राशि + यदि कोई हो, तो पेमेंट गेटवे शुल्क का भुगतान करना होगा (आवेदन शुल्क ₹1000/- + GST ​​@18% यानी ₹180/- + यदि लागू हो, तो पेमेंट गेटवे शुल्क)। वहीं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार डेबिट / क्रेडिट कार्ड / UPI / नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments